---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND WA vs PAK WA: टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 8 विकेट से रौंदा, राइजिंग स्टार्स के सामने धराशाई हुआ पाक

IND WA vs PAK WA: टीम इंडिया ने एक बार फिर से पाकिस्तान को क्रिकेट के मैदान पर धूल चटा दी है. भारत की बेटियों ने राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में कमाल का प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 8 विकेट से हरा दिया. इस मैच में टीम के लिए कौन बना हीरो आइए आपको बताते हैं.

---विज्ञापन---

IND WA vs PAK WA: महिला टीम इंडिया के युवा खिलाड़ियों ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए भारतीय क्रिकेट फैंस को खुश होने का मौका दे दिया है. इंडिया ए की महिला टीम ने पाकिस्तान की महिला ए टीम को राइजिंग स्टार्स एशिया कप 2026 में हरा दिया है. बैंकॉक में खेले गए इस एकतरफा मैच में भारत की बेटियों ने 8 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की है. पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी पाकिस्तान की टीम 18.5 ओवरों में महज 93 रन बनाकर ही ढेर हो गई. इसके बाद बल्लेबाजी करने के लिए उतरी टीम इंडिया को लक्ष्य हासिल करने में किसी तरह की परेशानी नहीं हुई.

59 गेंद रहते ही खत्म कर दिया मैच

इस मैच में पाकिस्तान के ऊपर टीम इंडिया का दबदबा कितना था इसका अंदाजा आप इस बात से ही लगा सकते हैं कि टीम ने 59 गेंदे रहते ही मैच जीत लिया. टीम इंडिया के लिए ओपनिंग बल्लेबाजी करने के लिए उतरी हुमाइरा काजी पहली ही गेंद पर आउट हो गई. इसके बाद वृंदा दिनेश और अनुष्का शर्मा ने टीम की पारी को संभाला और जीत के करीब पहुंचाया. वृंदा इस मैच में टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज रहीं. उन्होंने 29 गेंदों का सामना करते हुए 55 रनों की ताबड़तोड़ नाबाद पारी खेली, जिसके दम पर ही टीम ने महज 10.1 ओवर में ही पाकिस्तान को हार थमा दी. 

---विज्ञापन---

पाकिस्तान की बल्लेबाजी हुई फुस्स

भारतीय महिला गेंदबाजों के सामने पाकिस्तान के बल्लेबाज ताश के पत्तों की तरह बिखर गए. टीम के लिए इस मैच में 5 गेंदबाजों ने विकेट हासिल किए. साइमा ठाकुर, कप्तान राधा यादव और प्रेमा रावत ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. पाक टीम की 8 बल्लेबाजों इस मैच में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाईं. सलामी बल्लेबाज शवाल जुल्फिकार ने पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा 29 गेंदों में 23 रनों की पारी खेली. पाकिस्तान के लिए ये इस टूर्नामेंट की पहली हार है इससे पहले वाले मैच में टीम ने नेपाल को हराया था. 

ये भी पढ़िए- IND vs PAK मैच में 8 खिलाड़ियों का बेंच पर बैठना तय, प्लेइंग 11 से सकते हैं बाहर

---विज्ञापन---

First published on: Feb 15, 2026 03:28 PM

End of Article

About the Author

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More

Nikhil Shukla

निखिल शुक्ला News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर 2020 में शुरू हुआ था. निखिल को क्रिकेट खेलने और देखने के शौक बचपन से ही था जिसे अब पेशा बना लिया है. वह क्रिकेट, बैडमिंटन, कबड्डी जैसे खेलों में रूचि रखते है. उन्होंने नोएडा में रहते हुए पढ़ाई पूरी की है और पिछले 5 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. इसी के साथ निखिल सरल भाषा में खबरों को रीडर्स तक पहुंचाने का अनुभव रखते हैं और साल 2025 से News24 में खेल जगत की बड़ी खबरों और एक्सक्लूसिव अपडेट्स पर काम कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola