Rohit Sharma: रोहित शर्मा की नजरें आगामी वनडे वर्ल्ड कप 2027 पर टिकी हुई हैं. हालांकि वह इस प्रतियोगिता में खेलेंगे या नहीं, इसपर सस्पेंस बरकरार है. हालांकि रोहित भारत के लिए लगातार वनडे खेल रहे हैं. हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में उन्होंने भाग लिया था. लेकिन बल्ले से खासा कमाल नहीं कर पाए थे. लेकिन अब रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खेलने के लिए तैयार हैं. इससे पहले सुनील गावस्कर ने उन्हें खास सलाह दी है.
रोहित शर्मा ने दी खास सलाह
सुनील गावस्कर ने रोहित शर्मा के वर्ल्ड कप 2027 खेलने पर कहा “वह अपनी स्थिति से भलीभांति परिचित है. मुझे लगता है कि महत्वपूर्ण लोगों और रोहित शर्मा की ओर से उसे स्पष्ट जानकारी मिली है. वह अपनी स्थिति को बखूबी जानता है और विश्व कप तक अगले डेढ़ साल में उसे बस लगातार अच्छा प्रदर्शन करना है. “मुझे नहीं लगता कि वह अपनी प्रतिभा और क्षमता को लेकर किसी तरह का दबाव महसूस करते हैं. इंग्लैंड दौरा उनके लिए यह दिखाने का एक बहुत अच्छा मंच है कि डेढ़ साल बाद भी वह भारत के लिए ओपनिंग बल्लेबाजी कर रहे होंगे.
ये भी पढ़ें: आयरलैंड से मिली करारी हार के बाद ‘तिलमिलाए’ आर अश्विन
हिटमैन के दबाव पर बात करते हुए गावस्कर ने कहा “वे दबाव को संभालना जानते हैं और उन्हें पता है कि रन बनाते रहना, कैच पकड़ते रहना, रन आउट करना और साथ ही कप्तान के रूप में अपने अनुभव के कारण कप्तान को सलाह देने के लिए हमेशा मौजूद रहना ही एकमात्र तरीका है.”
कैसा है हिटमैन का हालिया प्रदर्शन?
रोहित शर्मा की हालिया वनडे फॉर्म की बात करें तो वह अपनी आखिरी 6 पारियों में केवल अर्धशतक बना पाए हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में 26,24,11 रन बनाए थे. इसके अलावा अफगानिस्तान के खिलाफ खेली गई 3 मैचों की वनडे सीरीज में उनके बल्ले से 16, 48 और 79 रन निकले थे.
ये भी पढ़ें: आयरलैंड सीरीज के बाद गौतम गंभीर पर बरसे मनोज तिवारी, सरेआम उड़ाई कोच साहब की ‘धज्जियां’