आयरलैंड सीरीज के बाद गौतम गंभीर पर बरसे मनोज तिवारी, सरेआम उड़ाई कोच साहब की 'धज्जियां'

आयरलैंड के खिलाफ मिली करारी हार के बाद गौतम गंभीर पर अब सवाल खड़े हो रहे हैं. अब मनोज तिवारी ने गौतम गंभीर पर अपनी भड़ास निकाली है. उन्होंने सरेआम हेड कोच को खरी खोटी सुनाई है.

Cricket News - 2026-06-29T185706.914
1 / 6

भारत और आयरलैंड के बीच 2 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी. सीरीज में भारत को 0-2 से हार का सामना करना पड़ा था. टीम इंडिया को मिली करारी हार के बाद अब चारों ओर से आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. भारत के पूर्व बल्लेबाज मनोज तिवारी ने अब हेड कोच गौतम गंभीर पर भड़ास निकाली है. उन्होंने गंभीर को सोशल मीडिया पर खूब खरी खोटी सुनाई है. Image Credit: X

विज्ञापन

मनोज तिवारी भड़के

मनोज तिवारी भड़के2 / 6

मनोज तिवारी ने भारतीय टीम को लेकर कहा "हो सकता है भारत दक्षिण अफ्रीका में विश्व कप जीत जाए. लेकिन आयरलैंड के खिलाफ हारी हुई टी20 सीरीज का क्या? इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा? मैंने आपसे कहा था कि इस गंभीर मुद्दे पर ध्यान दें, लेकिन किसी ने मेरी बात नहीं मानी. Image Credit: X

विज्ञापन

गंभीर पर साधा निशाना

गंभीर पर साधा निशाना3 / 6

उन्होंने गंभीर पर निशाना साधते हुए कहा "मुझे पता है कि पीआर एजेंसियां ​​और तथाकथित निर्णय लेने वाले के दोस्त श्रेयस अय्यर पर दोष मढ़ना शुरू कर देंगे. यह सिर्फ श्रेयस अय्यर की गलती नहीं है, बल्कि उन अन्य बल्लेबाजों की भी गलती है जो अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए." Image Credit: X

तिवारी ने दिया सुझाव

तिवारी ने दिया सुझाव4 / 6

मनोज ने कहा "इस सीरीज में हार के लिए श्रेयस अय्यर को ही जिम्मेदार ठहराया जाएगा. गलती खिलाड़ियों की नहीं, बल्कि ड्रेसिंग रूम में छिपी उस बड़ी समस्या की है जिस पर अक्सर ध्यान नहीं दिया जाता. अब समय आ गया है कि हम इस मुद्दे को सुलझाएं.” Image Credit: X

विज्ञापन

अकेले श्रेयस अय्यर इस सीरीज के जिम्मेदार नहीं

अकेले श्रेयस अय्यर इस सीरीज के जिम्मेदार नहीं5 / 6

तिवारी का मानना है कि आयरलैंड के खिलाफ मिली करारी हार की जिम्मेदारी गौतम गंभीर को भी लेनी चाहिए. अकेले श्रेयस अय्यर इस सीरीज में शर्मनाक प्रदर्शन के जिम्मेदार नहीं हैं. Image Credit: X

भारत को मिली करारी हार

भारत को मिली करारी हार6 / 6

आयरलैंड ने भारत को पहले मैच में 183 रनों का लक्ष्य दिया था. लेकिन टीम इंडिया 148 रन ही बना पाई. वहीं, दूसरे मैच में आयरलैंड ने 154 रन बनाए थे, जिसके जवाब में भारतीय टीम 153 रन ही बना पाई. Image Credit: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन