आयरलैंड से मिली करारी हार के बाद 'तिलमिलाए' आर अश्विन, भारतीय बल्लेबाजों को जमकर लताड़ा

आयरलैंड के खिलाफ मिली हार के बाद आर अश्विन ने भारतीय बल्लेबाजों की जमकर क्लास लगाई है. उन्होंने सरेआम भारतीय टीम को खरी खोटी सुनाई है.

Cricket News - 2026-06-29T163256.519
1 / 6

आईपीएल 2026 के बाद भारतीय टीम ने आयरलैंड का दौरा किया था, जहां पर 2 मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी. भारतीय टीम में एक से बढ़कर एक स्टार खिलाड़ी मौजूद थे, जो आईपीएल 2026 में रनों का अंबार लगाकर आए थे. इसके बाद भी आयरलैंड ने भारतीय टीम को 0-2 से धोया. अब आर अश्विन ने भारतीय बल्लेबाजों को जमकर खरी खोटी सुनाई है. Image Created by AI    

विज्ञापन

अश्विन ने क्या कहा?

अश्विन ने क्या कहा?2 / 6

अश्विन ने कहा "आईपीएल में हम जिस तरह की 24-कैरेट बल्लेबाजी पिचें देखते हैं, वैसी पिचें यहां उपलब्ध नहीं थीं, और मुझे यहां खेले गए क्रिकेट की गुणवत्ता का वास्तव में बहुत आनंद आया." Image Credit: X

विज्ञापन

बल्लेबाजों को सुनाई खरी खोटी

बल्लेबाजों को सुनाई खरी खोटी3 / 6

उन्होंने आगे कहा "भारतीय बल्लेबाजी लाइनअप के अधिकांश खिलाड़ी सीधे आईपीएल से आए हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी असली क्षमता का परीक्षण तभी होगा जब वे ऐसी पिचों पर खेलेंगे जो बल्लेबाजी के लिए अनुकूल नहीं हैं." Image Credit: X

कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा- अश्विन

कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा- अश्विन4 / 6

अश्विन ने सुझाव देते हुए कहा "आईपीएल की वजह से बल्लेबाजी लाइनअप में निस्संदेह सुधार हुआ है, लेकिन जब उन्हें ऐसी पिचें मिलेंगी जो गेंदबाजों को मदद और स्विंग प्रदान करती हैं, तो उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा." Image Credit: X

विज्ञापन

दोनो मैच में खुली पोल

दोनो मैच में खुली पोल5 / 6

पहले मैच में आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 182 रन बनाए थे, जिसके जवाब में टीम इंडिया 148 रनों पर सिमट गई थी. वहीं दूसरे मैच में भी आयरलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 154 रन बनाए थे, लेकिन भारतीय टीम इस मैच में 153 रन ही बना सकी. Image Credit: X

अय्यर पहली परीक्षा में हुए फ्लॉप

अय्यर पहली परीक्षा में हुए फ्लॉप6 / 6

इस सीरीज से पहले बीसीसीआई ने सूर्यकुमार यादव को भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी से हटाकर श्रेयस अय्यर को कप्तानी का जिम्मा दिया था. लेकिन अय्यर अपनी पहली ही परीक्षा में फेल हो गए. वह बल्ले से भी कमाल नहीं कर पाए. इस सीरीज में उनके बल्ले से 3 और 10 रन निकले थे. Image Credit: X

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन