India vs Australia 2nd Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच एडिलेड में खेला जाएगा। ये मैच 6 से 10 दिसंबर तक खेला जाएगा। पिंक बॉल से होने वाले इस टेस्ट मैच को लेकर दोनों टीमें जमकर प्रैक्टिस कर रही है। वहीं अब एडिलेड टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया की टेंशन थोड़ी बढ़ते हुए दिखाई दे रही है। दरअसल नेट्स पर प्रैक्टिस करते हुए कंगारू टीम का सबसे खतरनाक खिलाड़ी चोटिल हो गया। जिसके चलते इस खिलाड़ी प्रैक्टिस छोड़कर मैदान से बाहर जाना पड़ा।
स्टीव स्मिथ हुए चोटिल
स्टीव स्मिथ को मंगलवार को नेट सेशन के दौरान अपनी उंगलियों में चोट लग गई। यह घटना तब हुई जब साथी बल्लेबाज मार्नस लाबुशेन ने स्मिथ को थ्रोडाउन देना शुरू किया। विमल कुमार के ट्वीट के अनुसार, स्टीव स्मिथ को जल्द ही फिजियो द्वारा देखा गया और उसके बाद वे नेट्स से चले गए। अब टीम को उनकी चोट पर अगला अपडेट आने का इंतजार है। इससे पहले तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड भी चोटिल होकर दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो चुके हैं। ऐसे में अगर स्मिथ भी दूसरे टेस्ट मैच से बाहर हो जाते हैं तो ऑस्ट्रेलिया के लिए ये एक बड़ा झटका होने वाला है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: इस शर्त के साथ ही एडिलेड टेस्ट खेल पाएंगे मिचेल मार्श, भारत उठाना चाहेगा फायदा
पहले टेस्ट में रहे थे फ्लॉप
पहले मैच में स्टीव स्मिथ कुछ खास कमाल नहीं कर पाए थे। जसप्रीत बुमराह की गेदंबाजी के सामने पर्थ टेस्ट की पहली पारी में स्मिथ बिना खाते खोले ही आउट हो गए थे, जबकि दूसरी पारी में उनके बल्ले से महज 17 रन ही निकले थे। हालांकि ये खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए कभी भी मुश्किलें खड़ी कर सकता है।
साल 2024 रहा खराब
स्टीव स्मिथ के साल 2024 कुछ खास नहीं रहा है। इस साल अभी तक स्मिथ ने 6 टेस्ट मैच खेले हैं जिसमें महज 25 की औसत से उन्होंने 230 रन ही बनाए हैं। इस साल स्मिथ के बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: 1 या 2 नहीं, दूसरे टेस्ट से इतने खिलाड़ियों की छुट्टी तय! बदल जाएगी टीम
संबंधित खबरें
LIVE: सीरीज अपने नाम करने उतरेगी टीम इंडिया, क्या बारिश बनेगी विलेन?
24 mins agoसुरेश रैना ने धोनी-युवराज से कर दी युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा की तुलना
48 mins agoकब और कहां फ्री में देखें भारत और न्यूजीलैंड का तीसरा मुकाबला?
2 hrs agoवेलिंगटन में NZ का बहुत ही खराब रहा है रिकॉर्ड, टीम IND के पास है बड़ा मौका
3 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में रन बरसेंगे या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच का हाल
12 hrs ago2017 में बर्बाद हो सकता था रोहित शर्मा का करियर, पूर्व कोच ने किया खुलासा
13 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
13 hrs agoअर्शदीप सिंह के निशाने पर बड़ा रिकॉर्ड, 2 विकेट लेते ही रच देंगे इतिहास
13 hrs agoThe Rock का WWE रिंग में बहुत जल्द आएगा तूफान, फेमस रेसलर का बड़ा दावा
14 hrs agoIND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines