पलाश मुच्छल से शादी टलने के बाद स्मृति मंधाना का पहला VIDEO आया सामने, उंगली से रिंग गायब देख फैंस हुए हैरान

Smriti Mandhana: पलाश मुच्छल से शादी टलने के बाद स्मृति मंधाना पहली बार सोशल मीडिया पर नजर आईं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ब्रांड के प्रमोशनल वीडियो शेयर किया, लेकिन जैसे ही वीडियो सामने आया, फैंस की नजरें स्मृति के हाथ से गायब उनकी इंगेजमेंट रिंग पर टिक गईं, जिसने अब कई सवाल खड़े कर दिए हैं.

Smriti Mandhana

Smriti Mandhana

विज्ञापन

Smriti Mandhana-Palash Muchhal: भारतीय महिला क्रिकेट की स्टार ओपनर स्मृति मंधाना की शादी इन दिनों लगातार चर्चा में बनी हुई है. 23 नवंबर को उनकी शादी म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल से होने वाली थी, लेकिन अचानक इसे टाल दिया गया. पहले बताया गया कि स्मृति के पिता की तबीयत खराब होने की वजह से शादी आगे बढ़ाई गई है, लेकिन बाद में ऐसी खबरें भी आईं कि पलाश ने उन्हें धोखा दिया और इसी वजह से स्मृति ने शादी रोक दी.

हालांकि, इन अटकलों पर स्मृति और पलाश दोनों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. वहीं, अब शादी टलने के बाद मंधाना पहली बार सोशल मीडिया पर नजर आईं. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक ब्रांड के प्रमोशनल वीडियो शेयर किया, लेकिन फैंस की नजरें उनकी उंगली से गायब एंगेजमेंट रिंग पर टिक गई. जिसे देखकर लोगों के मन में कई सवाल उठने लगे हैं.

विज्ञापन

स्मृति मंधाना ने शेयर किया वीडियो

स्मृति मंधाना ने शुक्रवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया. अपनी नई पोस्ट में मंधाना एक ब्रांड के साथ कोलैब करते हुए पेड पार्टनरशिप वाला वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में स्मृति ने बताया कि वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल और फाइनल जैसे प्रेशर भरे मैचों में उनकी क्या फीलिंग्स थीं. मंधाना ने वीडियो में कहा, “12 साल इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए हो गए थे और हर बार हमारा दिल टूटा था. पूरे वर्ल्ड कप के दौरान हम लगातार यही सोच रहे थे कि कब वह पल आएगा. जब वह पल आया तो मुझे लगातार एक बच्चे जैसी फीलिंग आ रही थी, मैंने बहुत ज्यादा फोटो नहीं लीं.”

लेकिन इस वीडियो में मंधाना हाथ में उनकी सगाई की अंगूठी नहीं दिखी, जिसने सबका ध्यान खींचा. हालांकि, ये साफ नहीं है कि वीडियो सगाई से पहले फिल्माया गया था या बाद में. मंधाना का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसने उनकी शादी टूटने की अफवाहों को और हवा दे दी है.

क्यों टली मंधाना की शादी?

स्मृति और पलाश की शादी पहले 23 नवंबर 2025 को सांगली में होने वाली थी. लेकिन स्मृति के पिता को अचानक मेडिकल इमरजेंसी आ गई और उन्हें समारोह की सुबह अस्पताल में भर्ती करना पड़ा. इसके तुरंत बाद पलाश को भी देखभाल की जरूरत पड़ी. इस तनाव को देखते हुए दोनों परिवारों ने शादी को अनिश्चितकाल के लिए टालने पर सहमति दी. वहीं, शादी टलने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चा होने लगी.

विज्ञापन

रिपोर्ट्स में कहा गया कि दोनों के सोशल मीडिया पैटर्न में बदलाव आया है. स्मृति ने शादी से जुड़े पोस्ट हटाए और कुछ टीममेट्स ने भी पलाश को टैग करना या फॉलो करना बंद कर दिया. इसके चलते अफवाहों का बाजार गर्म हो गया कि पलाश ने धोखा दिया. कथित चैट स्क्रीनशॉट भी वायरल हुए, लेकिन स्मृति और पलाश में से किसी ने भी धोखे वाले आरोप पर कोई बयान नहीं दिया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ