Shubman Gill: एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस के बॉलिंग अटैक से होगा खिलवाड़। रोहित का ही जोड़ीदार बल्ले से मचाएगा हाहाकार। आईपीएल 2025 का एलिमिनेटर मुकाबला मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच खेला जाना है। इस मुकाबले में कप्तान हार्दिक पांड्या को यूं तो गुजरात के दो बल्लेबाजों से सबसे बड़ा खतरा है, लेकिन एक बैटर को लेकर मुंबई का पूरा खेमा ज्यादा चिंतित है। इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में यह बल्लेबाज 600 से ज्यादा रन तो ठोक ही चुका है। इसके साथ ही आईपीएल प्लेऑफ में भी इस बैटर का बल्ला खूब गर्दा उड़ाता है।
मुंबई का काल बनेगा यह बल्लेबाज!
गुजरात टाइटंस के दो बल्लेबाजों ने आईपीएल 2025 में अपने प्रदर्शन से खूब महफिल लूट रखी है। एक हैं साई सुदर्शन और दूसरे हैं कप्तान शुभमन गिल। सुदर्शन की हालिया फॉर्म ने तो मुंबई की टेंशन बढ़ा ही रखी है। हालांकि, सुदर्शन से बड़ा खतरा गिल होंगे। टीम इंडिया के लिए वनडे क्रिकेट में रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करने वाले गिल एलिमिनेटर मुकाबले में एमाई का खेल खराब कर सकते हैं। 14 मैचों में शुभमन 54 की औसत और 156 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए अब तक 649 रन ठोक चुके हैं। इस सीजन सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में गिल दूसरे नबंर पर काबिज हैं।
प्लेऑफ में दमदार रिकॉर्ड
शुभमन गिल का रिकॉर्ड आईपीएल प्लेऑफ में गजब का रहा है। गिल अभी तक 10 प्लेऑफ मैचों में बल्ला थामकर मैदान पर उतरे हैं। इस दौरान उन्होंने 52.66 की औसत और 145 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 474 रन ठोके हैं। एक फिफ्टी जमाने के साथ-साथ गिल के नाम प्लेऑफ में एक शतक भी दर्ज है। अब अगर गुजरात के कप्तान इसी फॉर्म को मुंबई के खिलाफ बरकरार रखने में सफल रहे, तो मुल्लांपुर में ही मुंबई का आईपीएल 2025 से बोरिया-बिस्तर पैक हो सकता है।