'शुभमन गिल टी-20 कप्तान नहीं बन सकते…', पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने दिया चौंकाने वाला बयान

Shubman Gill: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले शुभमन गिल को भारतीय टी-20 टीम से बाहर कर दिया गया था, जबकि वह टी-20 टीम के उपकप्तान थे. हालांकि अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर को लगता है कि गिल टी-20 के कप्तान नहीं बन सकते हैं.

Cricket News - 2026-03-11T155227.843
विज्ञापन

Shubman Gill: शुभमन गिल को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले भारतीय टीम से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया था. गिल ने एशिया कप 2025 और ऑस्ट्रेलिया दौरे पर खेली गई टी-20 सीरीज में निराशाजनक प्रदर्शन किया था. ऐसे में मैनेजमेंट ने गिल पर टी-20 वर्ल्ड कप के लिए भरोसा नहीं जताया. हालांकि अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने गिल की कप्तानी पर बड़ा बयान दिया है.

गिल की कप्तानी पर आया बड़ा बयान

आकाश चोपड़ा को लगता है कि गिल अब भारतीय टी-20 टीम के कप्तान नहीं बन सकते. फिलहाल गिल टेस्ट और वनडे में भारतीय टीम की कमान संभाल रहे हैं. लेकिन टी-20 में उन्हें ये जिम्मेदारी मिलना मुश्किल लगा रही है. आकाश ने कहा “यह मुश्किल होने वाला है, हालांकि भारतीय टीम को लगा था कि अगर तीनों फॉर्मेट के लिए एक ही कप्तान हो तो चीजें आसान हो जाएंगी। लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं होगा। मुझे लगता है कि हम ऐसा नहीं कर पाएंगे क्योंकि वह टेस्ट और वनडे के कप्तान हैं, लेकिन उन्हें टी20 की कप्तानी नहीं मिल सकती। इस समय तो उनका नाम भी मुश्किल लग रहा है, खासकर पिछले चार मैचों में भारतीय टीम के प्रदर्शन को देखते हुए.”

विज्ञापन

गिल का हालिया टी-20आई में प्रदर्शन

गिल ने भारत के लिए आखिरी टी-20 सीरीज साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली थी. इस सीरीज में खेले गए 3 मैच में उनके बल्ले से 28,0 और 4 रन निकले. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टी-20 सीरीज में गिल ने निराशाजनक प्रदर्शन किया था. उन्होंने, 29, 46,15,5 और 37 रन बनाए थे. आखिरी 8 पारियों में गिल के बल्ले से एक भी अर्धशतक नहीं निकला है. ऐसे में सिलेक्टर्स को उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के लिए मजबूर होना पड़ा. फिलहाल गिल आईपीएल 2026 की तैयारियों में बीजी हैं. वह गुजरात टाइटंस की कप्तानी संभालते हुए नजर आएंगे. इसके बाद भारतीय टीम अफगानिस्तान के खिलाफ 1 टेस्ट और 3 मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ