Shreyas Iyer: देश में इन दिनों रणजी ट्रॉफी खेली जा रही है। जिसमें कई खिलाड़ियों का जलवा देखने को मिल रहा है। हालांकि आगामी मैच से पहले मुंबई को बड़ा झटका लग सकता है। टीम के स्टार खिलाड़ी मुंबई टीम से अचानक बाहर हो सकते हैं। वह कंधे की चोट के कारण अगला मैच मिस कर सकते हैं।
महाराष्ट्र के खिलाफ अय्यर ने अपना आखिरी रणजी ट्रॉफी मैच खेला था। इस मैच में अय्यर ने 142 रनों की शानदार पारी खेली थी। इसके अलावा रणजी के पहले मैच में उन्होंने 0 और 30 रन बनाए थे। अय्यर लगातार घरेलू टूर्नामेंट में फ्लॉप हो रहे थे। लेकिन महाराष्ट्र के खिलाफ उन्होंने शतक जड़ कर रनों का सूखा खत्म किया था। अगर अय्यर बाहर होते हैं तो मुंबई को बड़ा झटका लगा है।
भारतीय टीम से हुए बाहर
अय्यर को हाल ही में भारतीय टीम में श्रीलंका के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में जगह दी गई थी। लेकिन वह खासा कमाल नहीं कर सके थे। उन्होंने पहले वनडे मैच में 23, 7 और 8 रन बनाए थे।
इसके अलावा दलीप ट्रॉफी में भी अय्यर का बल्ला नहीं चल सका। उन्होंने इंडिया D के लिए 2 मैच की 4 पारियों में 91 रन बनाए थे। जिसमें वह दो बार बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए।
अय्यर को इस साल ही भारतीय टेस्ट टीम से बाहर किया गया था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खराब प्रदर्शन किया था।
अय्यर से पहले पृथ्वी शॉ भी मुंबई टीम से बाहर हो गए है। उन्हें मुंबई मैनेजमेंट ने टीम से बाहर कर दिया था। बता दें कि मुंबई इस बार रणजी ट्रॉफी में अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में भाग ले रही है। पिछले सीजन में भी रहाणे ने मुबंई की कमान संभाली थी और टीम ने खिताब भी जीता था। इस बार भी मुंबई इतिहास दोहराना चाहेगी।
मुंबई टीम का रणजी ट्रॉफी के लिए फुल स्क्वाड
अजिंक्य रहाणे (कप्तान), आयुष म्हात्रे, अंगकृष रघुवंशी, अखिल हेरवाडकर, श्रेयस अय्यर, सिद्धेश लाड, सूर्यांश शेडगे, हार्दिक तमोरे, सिद्धांत अद्धतराव, शम्स मुलानी, कर्ष कोठारी, हिमांशु सिंह, शार्दुल ठाकुर, मोहित अवस्थी, जुनेद खान, रॉयस्टन डायस।
खबर अपडेट हो रही है…
ये भी पढ़ें:- VIDEO: मेगा ऑक्शन से पहले 5 बड़ी टीमों के बदल सकते हैं कप्तान, लिस्ट में चौंकाने वाले नाम शामिल
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
1 hr agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
3 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
10 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
12 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
12 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
13 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
14 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines