ipl

VIDEO: मेगा ऑक्शन से पहले 5 बड़ी टीमों के बदल सकते हैं कप्तान, लिस्ट में चौंकाने वाले नाम शामिल

IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में कई बड़ी टीमों के कप्तान बदलते हुए दिखाई दे सकते हैं। जिसमें केकेआर को चैंपियन बनाने वाले कप्तान श्रेयस अय्यर का नाम भी शामिल है।

IPL 2025 Mega Auction: इस साल के आखिर में आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन होने वाला है। जिसमें कई खिलाड़ियों की टीमें बदलती हुई दिखाई दे सकती हैं तो वहीं कई टीमों के कप्तान भी बदलते हुए दिख सकते हैं। जिसमें पिछले सीजन की चैंपियन टीम कोलकाता नाइट राइडर्स का नाम भी शामिल है। हालांकि श्रेयस ने अपनी कप्तानी में केकेआर को आईपीएल 2024 का चैंपियन बनाया था। लेकिन उनका खुद का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा था।

विज्ञापन

इसके अलावा घरेलू क्रिकेट में भी अय्यर लगातार खराब फॉर्म से गुजर रहे हैं। जिसके चलते इस बार मेगा ऑक्शन से पहले केकेआर अय्यर को टीम की कप्तानी से हटा सकती है। इसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स का भी कप्तान बदल सकता है। पिछले सीजन में ऋषभ पंत को कप्तानी करते हुए देखा गया था। लेकिन अगर नए सीजन से पहले पंत दिल्ली कैपिटल्स का साथ छोड़ते हैं तो टीम को नया कप्तान मिल सकता है।

विज्ञापन

वीडियो में देखें पूरी जानकारी…

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ