Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

‘मेरे लाइफ के असली हीरो’, शिवम दुबे ने घर पहुंचते ही पिता को पहनाया T20 वर्ल्ड कप का मेडल, देखें दिल छू लेने वाला VIDEO

Shivam Dube: टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाने वाले स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अपने पिता को वर्ल्ड कप का मेडल पहनाते हुए नजर आ रहे हैं.

Author
Edited By : Sanjeet Updated: Mar 12, 2026 16:19
Shivam Dube
Shivam Dube

T20 World Cup 2026, Shivam Dube: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया ने 8 मार्च को फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रनों से हारकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया था. इस ऐतिहासिक जीत के बाद घर लौटे भारतीय खिलाड़ियों के किस्से भी फैंस का दिल जीत रहे हैं. इसी बीच भारत को चैंपियन बनाने में अहम योगदान देने वाले टीम के स्टार ऑलराउंडर शिवम दुबे का एक दिल छू लेने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपने पिता को टी20 वर्ल्ड कप का मेडल पहनाते हुए नजर आ रहे हैं. यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.

शिवम दुबे ने अपने पिता को पहनाया टी20 वर्ल्ड कप का मेडल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के अगले ही दिन शिवम दुबे अहमदाबाद से सीधे अपने घर मुंबई पहुंच गए. घर पहुंचने के बाद दुबे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपने पिता के साथ कुछ तस्वीरें और एक वीडियो शेयर किया. वीडियो में दुबे अपने पिता को टी20 वर्ल्ड कप का मेडल पहनाते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनके पिता टीम इंडिया की जर्सी पहने दिखाई दिए और बेटे से मेडल पाकर काफी भावुक नजर आए. इस खास पल का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए दुबे ने कैप्शन में लिखा, “मेरे लाइफ के असली हीरो.”

---विज्ञापन---

आपको बता दें कि, शिवम की कामयाबी में उनके पिता राजेश दुबे का काफी बड़ा योगदान रहा है. उनके पिता ने घर पर ही टर्फ पिच बनवा दी थी, ताकि शिवम अच्छे से प्रैक्टिस कर सके. वह रोज अपने बेटे को बॉलिंग कर बैटिंग ट्रेनिंग कराते थे और थकान होने पर तेल से मालिश भी करते थे. बाद में उन्होंने शिवम को मुंबई में चंद्रकांत पंडित क्रिकेट एकेडमी में दाखिला करवा दिया, जहां उन्होंने क्रिकेट के सारे गुर सीखे और टीम इंडिया में जगह बनाई.

---विज्ञापन---

ट्रेन से घर लौटे शिवम दुबे

गौरतलब है कि अहमदाबाद से घर लौटने के लिए शिवम दुबे को फ्लाइट नहीं मिल पाई. ऐसे में उन्होंने ट्रेन से सफर करने का फैसला किया. उन्होंने 3-टियर एसी में टिकट बुक कराई और पहचान छिपाने के लिए मुंह ढककर ट्रेन छूटने से करीब 5 मिनट पहले उसमें सवार हो गए. ट्रेन में चढ़ते ही वह सीधे अपनी अपर बर्थ पर जाकर लेट गए थे.

ये भी पढ़ें- ‘गोली मार दो…’ बांग्लादेश के खिलाफ शर्मनाक हार पर भड़का पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी, PCB पर दागे सवाल

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शिवम दुबे का प्रदर्शन

शिवम दुबे ने टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया के लिए फिनिशर के रूप में कमाल का प्रदर्शन किया और बल्ले और गेंद दोनों से अहम योगदान दिया. दुबे ने टूर्नामेंट में कुल 9 मैच खेले, जिनकी 8 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 39.16 की औसत से 235 रन बनाए. इस दौरान उनके बल्ले से एक अर्धशतक भी निकला और उनका स्ट्राइक रेट 169.06 का रहा. वहीं गेंदबाजी में भी दुबे ने 9 मैचों में 5 पारियों में गेंदबाजी करते हुए 29.2 की औसत से 5 विकेट अपने नाम किए. शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने टीम की खिताबी जीत में अहम भूमिका निभाई.

ये भी पढ़ें- ‘हमेशा नुक्ताचीनी नहीं करनी चाहिए…’, भारत के समर्थन में उतरे इमाद वसीम, पाक आलोचकों को दिया करारा जवाब

First published on: Mar 12, 2026 04:07 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.