प्रफुल्ल हिंगे ने वो किया, जो पिछले 19 सालों में नहीं हुआ, ये हैरतअंगेज रिकॉर्ड IPL में दर्ज

Praful Hinge: प्रफुल्ल हिंगे ने इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास में वो करिश्मा किया है, जो पिछले 19 साल में नहीं देखा गया है. पहले ही ओवर में ऐसा स्पेल फेंकना दुनिया भर के तमाम क्रिकेट एक्सपर्ट्स को हैरान कर रहा है.

Praful Hinge IPL Debut 2

Praful Hinge

Praful Hinge Special Record In IPL: प्रफुल हिंगे का इंडियन प्रीमियर लीग में ड्रीम डेब्यू किया. विदर्भ के इस तेज गेंदबाज ने टूर्नामेंट के इतिहास में अपने पहले ही ओवर में 3 विकेट लेने वाले इकलौते गेंदबाज बनने का रिकॉर्ड बनाया है. हिंगे जिन्होंने 2025 में अपना टी20 डेब्यू किया था, उन्होंने SRH के लिए अपने पहले ही मैच में जबरदस्त प्रदर्शन किया, और वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस और रियान पराग के विकेट चटकाए. आईपीएल के 19 साल में डेब्यू ओवर में किसी ने ऐसा करिश्मा नहीं किया. साथ ही वो किसी भी इनिंग के पहले ही ओवर में 3 विकेट लेने वाले भी पहले गेंदबाज बन गए हैं.

विज्ञापन

कौन हैं प्रफुल हिंगे?

18 जनवरी 2002 को जन्मे प्रफुल्ल हिंगे विदर्भ के एक उभरते हुए गेंदबाज हैं, जो उस टीम के अंडार- 19 स्क्वाड का हिस्सा रह चुके हैं और उन्होंने 2024 में सीनियर टीम के लिए डेब्यू किया था. उन्हें भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वरुण आरोन ने पहचाना था और उन्होंने एमआरएफ पेस एकेडमी में उनके देखरेख में ट्रेनिंग ली थी.

विज्ञापन

टी20 का कितना तजुर्बा?

राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच से पहले हिंगे ने सिर्फ एक टी20 मैच खेला था, जिसमें उनके नाम 1 विकेट था; वहीं उन्होंने 10 फर्स्ट-क्लास मैचों में 27 विकेट और 6 लिस्ट A मैचों में 5 विकेट लिए हैं. उन्हें IPL 2026 के मिनी-ऑक्शन में 30 लाख रुपये में खरीदा गया था, और वो सनराइजर्स हैदराबाद के लिए एक बेहतरीन खोज साबित होते दिख रहे हैं.

विज्ञापन

सूर्यवंशी को किया हैरान

प्रफुल्ल हिंगे का आईपीएल में पहला शिकार विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी बने, जो इस टूर्नामेंट में पहली बार ‘गोल्डन डक’ का शिकार हुए. इस विस्फोटक ओपनर को पहले ओवर की दूसरी ही गेंद पर कैच आउट कर दिया गया. गिरने वाला दूसरा विकेट ध्रुव जुरेल का था, जिन्हें प्रफुल ने दो गेंद बाद ही क्लीन बोल्ड कर दिया. इसके 2 गेंद बाद ही, इस युवा गेंदबाज ने एक ही ओवर में अपना तीसरा विकेट लेकर इतिहास रच दिया, जब लुआन-ड्रे प्रिटोरियस नीतीश कुमार रेड्डी के हाथों कैच आउट हो गए. हिंगे को पिछले मैच में ही डेब्यू करना था, लेकिन मुल्लांपुर की पिच के मिजाज को देखते हुए एसआरएच ने अपना फैसला बदल लिया था.

रियान पराग भी नहीं बचे

13 अप्रैल को हिंगे को रोकना नामुमकिन था, क्योंकि उन्होंने अपने दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर आरआर के कप्तान रियान पराग को आउट करके अपना चौथा विकेट हासिल कर लिया. अब उनके नाम आईपीएल में डेब्यू करने वाले किसी भी ‘अनकैप्ड’ इंडियन क्रिकेटर और विदर्भ के गेंदबाज के तौर पर सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी के आंकड़े दर्ज हो गए हैं. कमेंटेटर्स के मुताबिक साल 2024 में वो एक कैंप के लिए ब्रिस्बेन गए थे, जहां उन्होंने जोश हेजलवुड और झाय रिचर्डसन जैसे खिलाड़ियों के साथ तजुर्बा हासिल किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ