'हमेशा नुक्ताचीनी नहीं करनी चाहिए…', भारत के समर्थन में उतरे इमाद वसीम, पाक आलोचकों को दिया करारा जवाब

Imad Wasim Supports Team India: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान पाकिस्तान में भारतीय टीम की आलोचना अच्छे प्रदर्शन के बाद भी हो रही थी. हालांकि अब इमाद वसीम ने भारतीय टीम की जमकर तारीफ की है.

Cricket News - 2026-03-12T143106.301

Imad Wasim Supports Team India: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत ने जिस तरह से शानदार प्रदर्शन किया, वो पूरी दुनिया ने देखा. अब शायद यही वजह है कि दुनिया में भारतीय टीम की तारीफ हो रही है. हालांकि इसके बाद भी पाकिस्तान के कई पूर्व खिलाड़ी भारतीय टीम की आलोचना कर रहे हैं. लेकिन इमाद वसीम ने अपने ही देश के लोगों को भारत की तारीफ करते हुए बड़ी हिदायत दी है. उनका बयान चर्चा में है.

विज्ञापन

पाकिस्तानी खिलाड़ी ने की भारत की तारीफ

इमाद वसीम ने पाकिस्तान के एक टीवी कार्यक्रम में बात करते हुए कहा “हम अक्सर लोगों को यह कहते सुनते हैं कि अंपायर भारत का पक्ष लेते हैं या वे स्पिन-अनुकूल पिचें तैयार करते हैं, लेकिन आपको यह मानना ​​होगा कि इस टूर्नामेंट में पिचें बहुत संतुलित थीं. कभी-कभी परिस्थितियां भारत के खिलाफ भी थीं, लेकिन फिर भी वे एक प्रभावशाली प्रदर्शन करने में कामयाब रहे”. वसीम का मानना है कि भारतीय टीम काफी मजबूत है इसलिए उसकी तारीफ करनी चाहिए.

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा “इसलिए हमें हमेशा नुक्ताचीनी नहीं करनी चाहिए या यह दावा नहीं करना चाहिए कि भारत बचने का रास्ता ढूंढ रहा है. एक क्रिकेट प्रेमी राष्ट्र होने के नाते, हमें उनके प्रदर्शन की सराहना करनी चाहिए और इस तथ्य को स्वीकार करना चाहिए कि क्रिकेट के लिहाज से वे पाकिस्तान से और कई अन्य टीमों से कहीं बेहतर हैं.”

वसीम ने उन लोगों को जवाब दिया है जो भारतीय टीम के अच्छे प्रदर्शन के बाद भी बुराई करने में कोई कसर नहीं छोड़ते. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने भारतीय टीम को कम आंका था. उनका मानना था कि भारतीय टीम सेमीफाइनल तक में नहीं जा पाएगी. जब भारतीय टीम ने इंग्लैंड को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में जगह बनाई तो उन्होंने फाइनल में टीम इंडिया की हार की भविष्यवाणी कर दी. लेकिन भारत ने अपने प्रदर्शन से मोहम्मद आमिर को करार जवाब दिया और खिताब भी जीता.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ