RR vs RCB: सवाई मानसिंह स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, जान लीजिए पिच का मिजाज

RR vs RCB: IPL 2024 के 19वें मुकाबले में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा।

Sawai Mansingh Stadium Jaipur Pitch Report

सवाई मानसिंह स्टेडियम में होगी भिड़ंत। इमेज क्रेडिट- सोशल मीडिया

RR vs RCB: IPL 2024 के 19वें मुकाबले में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मैच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा। राजस्थान रॉयल्स ने लीग में अब तक खेले सभी 3 मैच अपने नाम किए हैं। संजू सैमसन की कप्तानी वाली टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे पायदान पर है। साथ ही RCB को 4 में से सिर्फ 1 मैच अपने नाम किया है। आइए जानते हैं कि जयपुर के स्टेडियम की पिच का मिजाज कैसा रहने वाला है।

विज्ञापन

गेंदबाजी चुन सकते हैं कप्तान

सवाई मान सिंह स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के पक्ष में है। हालांकि, यहां की बाउंड्री काफी लंबी हैं। जयपुर की पिच नई गेंद से शुरू में कुछ अतिरिक्त उछाल और सीम मूवमेंट का संकेत देगी। हालांकि, जैसे-जैसे खेल आगे बढ़ेगा बल्लेबाजों को मदद मिलने लगेगी। गेंद अच्छी तरह से बल्ले पर आएगी, जबकि तेज गेंदबाज इस स्थान पर सफल होने के लिए विविधता पर निर्भर रहेंगे। स्पिनर्स को यहां पर कुछ टर्न मिलती है, जिससे बल्लेबाज परेशान हो सकते हैं। जयपुर में टारगेट चेज करने वाली टीमें अधिक सफल रही हैं। टॉस जीतने वाली टीम इस मैदान पर पहले गेंदबाजी करने का फैसला ले सकती है।

विज्ञापन

दोनों टीमों ने जीते 4-4 मैच

जयपुर के स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और राजस्थान रॉयल्स 8 बार भिड़ी हैं। इस दौरान RR और RCB ने 4-4 मुकाबले अपने नाम किए हैं। दोनों ही टीमों ने इस मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 2-2 मैच और लक्ष्य का पीछा करते हुए 2-2 मैच जीते हैं। अपने होम ग्राउंड सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान ने 54 मैच खेले हैं और 35 में जीत प्राप्त की है। 19 में RR को हार का सामना भी करना पड़ा है। RR ने अपने घरेलू मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 13 मैच जीते हैं। साथ ही लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने 22 बार विजय प्राप्त की है। इस मैदान पर राजस्थान का सर्वाधिक स्कोर 214 रन और लोएस्ट टोटल 59 रन है।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ