IND A vs SL A: कल फिर दिखेगा वैभव सूर्यवंशी का तूफानी अंदाज, इस टीम को बनाएंगे निशाना

IND A vs SL A: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी ने जिस तरह से बल्लेबाजी की है. अब हर कोई उनका दीवाना हो गया है. वैभव अब 9 जून को अपनी तूफानी बल्लेबाजी का मुजायरा पेश करने के लिए उतरेंगे.

Vaibhav Sooryavanshi

Vaibhav Sooryavanshi AI Created Image

विज्ञापन

IND A vs SL A: आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी धमाल मचाने के बाद अब भारतीय जर्सी में नजर आने वाले हैं. वैभव ने आईपीएल 2026 में कमाल का प्रदर्शन किया था. उन्होंने 773 रन बनाए थे और ऑरेंज कैप पर कब्जा जमाया था. वैभव ने शानदार बल्लेबाजी से महफिल लूटी थी और पूरी दुनिया को अपना दीवाना बनाया था. अब वैभव एक बार फिर से 9 जून को मैदान पर उतरने वाले हैं, जिसका इंतजार लाखों फैंस कर रहे हैं.

9 जून को दिखेगा वैभव का दम

आईपीएल 2026 के बाद भारतीय A टीम श्रीलंका दौरे पर गई हुई है. जहां पर भारत A, श्रीलंका A और अफगानिस्तान A के बीच ट्राई सीरीज खेली जाएगी. सीरीज का पहला मुकाबला भारत A और श्रीलंका A के बीच में होना है. 0 जून को भारत A और श्रीलंका A के बीच मुकाबला खेला जाना है. इस मैच में वैभव अपना दमखम दिखाने के लिए उतरेंगे. इस मैच के बाद भारतीय टीम 11 जून को दूसरा मुकाबला अफगानिस्तान A के खिलाफ खेलेगी. इसके बाद 15 जून को फिर से भारत का सामना श्रीलंका A के साथ होगा. फिर 17 जून को भारत और अफगानिस्तान भिड़ेंगे. ट्राई सीरीज का फाइनल मुकाबला 21 जून को खेला जाएगा. इस सीरीज को लेकर वैभव सूर्यवंशी अपना दमखम दिखा चुके हैं.

विज्ञापन

भारत में कब और कहां देखें मुकाबला?

9 जून को भारतीय समयानुसार भारत ए बनाम श्रीलंका ए मैच सुबह 11 बजे से शुरू होगा. मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनलों (Sony Sports 1, Sony Sports 3, Sony Sports 4) पर होगा. लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर होगी.

इंडिया ए स्क्वॉड में शामिल प्लेयर्स

तिलक वर्मा (कप्तान), प्रियांश आर्य, वैभव सूर्यवंशी, ऋतुराज गायकवाड़, आयुष बडोनी, निशांत सिंधु, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), विप्रज निगम, यश ठाकुर, युद्धवीर सिंह, अंशुल कंबोज, अरशद खान.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ