भारत-इंग्लैंड T20 सीरीज का बदला समय, जानिए अब कितने बजे शुरू होंगे मुकाबले?
India vs England T20 Series: भारत और इंग्लैंड के बीच जुलाई में खेली जाने वाली पांच मैचों की सीरीज के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया गया है. इस सीरीज के 4 टी20 मुकाबलों के शुरू होने के समय को बदल दिया गया है. यहां जानिए भारत-इंग्लैंड टी20 सीरीज मुकाबले अब कितने बजे शुरू होंगे?
India vs England T20I Series: भारतीय क्रिकेट टीम अगले महीने इंग्लैंड दौरे पर जाएगी, जहां दोनों टीमों के बीच 5 टी20 और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. दौरे के शुरुआत से पहले अचानक भारत और इंग्लैंड के बीच 1 से 11 जुलाई तक खेली वाली पांच मैचों की टी20 सीरीज के शेड्यूल में बड़ा बदलाव किया गया है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने टी20 सीरीज के 4 मुकाबलों के समय में बदलाव करने का फैसला किया है. अब ये सभी मुकाबले निर्धारित समय से 1 घंटे पहले शुरू होंगे. आइए जानते हैं इंग्लिश बोर्ड ने समय में क्यों बदलाव किया है.
भारत-इंग्लैंड T20 सीरीज का क्यों बदला समय?
दरअसल, इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने भारतीय फैंस और टीवी व्यूअरशिप को ध्यान में रखते हुए T20 सीरीज के पांच में से 4 मुकाबलों के शुरू होने का समय एक घंटे पहले कर दिया है. पहले इन चार मैचों का आयोजन भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से होना था, लेकिन अब ये मुकाबले रात 10 बजे शुरू होंगे. इस बदलाव से भारतीय क्रिकेट प्रेमियों को मैच देखने में काफी सुविधा होगी. इस बदलाव से भारतीय क्रिकेट फैंस को मैच देखने में काफी सुविधा होगी.
ECB और BCCI ने जब सीरीज का शुरुआती कार्यक्रम जारी किया था, तब पांच में से चार टी20 मुकाबले रात 11 बजे शुरू होने थे. हालांकि, बाद में ब्रॉडकास्टर्स के साथ चर्चा के बाद मैचों के समय में बदलाव करने का निर्णय लिया गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फैसला ब्रिटेन के स्काई स्पोर्ट्स और भारत के सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क से बातचीत के बाद लिया गया. इंग्लैंड में आमतौर पर टी20 मैच स्थानीय समयानुसार शाम 6:30 बजे शुरू होते हैं, लेकिन भारतीय दर्शकों को ध्यान में रखते हुए इस बार मुकाबले पहले शुरू कराए जाएंगे.
फ्लडलाइट्स की जरूरत नहीं पड़ेगी
नई टाइमिंग का एक और फायदा यह होगा कि अधिकांश मुकाबले फ्लडलाइट्स के पूरी तरह उपयोग में आने से पहले ही समाप्त हो जाएंगे. इंग्लैंड में गर्मियों के दौरान रात करीब 9 बजे के बाद सूर्यास्त होता है, इसलिए दिन के उजाले में ही अधिकांश खेल पूरा हो सकेगा.
टिकटों की जबरदस्त मांग
भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाली इस लिमिटेड ओवर सीरीज को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह है. इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने 2025 में ही इस सीरीज के टिकटों की बिक्री शुरू कर दी थी. तीनों वनडे मुकाबलों के टिकट पूरी तरह बिक चुके हैं, जबकि पांच टी20 मैचों के लिए भी केवल कुछ सौ टिकट ही शेष बताए जा रहे हैं. इससे साफ है कि इस सीरीज को लेकर फैंस के बीच भारी उत्साह है. बीसीसीआई ने पहले ही इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टी20 टीम का ऐलान कर दिया है.
टीम की कमान श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है, जबकि तिलक वर्मा उपकप्तान की भूमिका निभाएंगे. स्क्वॉड में 15 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी जगह मिली है, जिन पर क्रिकेट प्रेमियों की खास नजरें रहेंगी. आईपीएल 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन के बाद अब वैभव इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने बल्ले का जलवा दिखाना चाहेंगे.

---विज्ञापन---
England Vs India T20is will now be played at 10pm IST instead of 11pm to maximise Indian viewership. (Espncricinfo). pic.twitter.com/UHxRoVppud

हिंदी न्यूज़/खेल/भारत इंग्लैंड T20 सीरीज का बदला समय, जानिए अब कितने बजे शुरू होंगे मुकाबले?
End of Article
About the Author
Sanjeet
संजीत कुमार News24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से जर्नलिज्म में परास्नातक की पढ़ाई पूरी की. मूलत: ज्ञान और मोक्ष की भूमि, गया (बिहार) के रहने वाले हैं और पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. क्रिकेट खेलना और देखना काफी पसंद है. क्रिकेट, हाॅकी और फुटबॉल जैसे खेलों में रुचि रखते हैं.