वैभव सूर्यवंशी के पास इस पाकिस्तानी दिग्गज का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका, खतरे में 30 साल पुराना रिकॉर्ड 

Vaibhav Sooryavanshi: 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक टीम इंडिया के लिए नहीं खेला है, लेकिन उसके बाद भी सूर्यवंशी रिकॉर्ड पर रिकॉर्ड बना रहे हैं. अपने इंटरनेशनल क्रिकेट के डेब्यू मैच में भी सूर्यवंशी बड़ा रिकॉर्ड बना सकते हैं. वैभव के पास आयरलैंड सीरीज में बड़ा मौका है.

Team India Vaibhav Sooryavanshi

Pic Credit- Vaibhav Sooryavanshi insta and AI

Vaibhav Sooryavanshi: भारतीय क्रिकेट टीम आयरलैंड दौरे पर 2 टी-20 मुकाबले खेलने वाली है. जिसका पहला मुकाबला 26 जून को खेला जाएगा. इस सीरीज में ही वैभव सूर्यवंशी को टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने का मौका मिल सकता है. सूर्यवंशी अगर 26 जून को आयरलैंड के खिलाफ मैदान पर उतरते हैं, तो वो पाकिस्तानी दिग्गज का महारिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. इस रिकॉर्ड को लगभग 30 सालों से आज तक कोई भी खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट में नहीं तोड़ पाया है. 

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी के पास महारिकॉर्ड तोड़ने का अच्छा मौका 

पाकिस्तान के दिग्गज शाहिद अफरीदी ने 2 अक्टूबर 1996 में केन्या के खिलाफ अपने इंटरनेशनल डेब्यू किया था. इस मुकाबले में उनकी बल्लेबाजी नहीं आई थी. जिसके बाद श्रीलंका के खिलाफ 4 अक्टूबर 1996 को अफरीदी को पहली बार इंटरनेशनल क्रिकेट में बल्लेबाजी का मौका मिला और उन्होंने 37 गेंदों में ही शतक जड़ दिया था. डेब्यू पारी में सबसे तेज शतक बनाने का रिकॉर्ड आज भी अफरीदी के नाम दर्ज हैं. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी 26 दून को आयरलैंड के खिलाफ इस रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं. भले ही अफरीदी ने ये कारनामा वनडे में और सूर्यवंशी टी-20 में खेलेंगे. लेकिन उनके पास इंटरनेशनल क्रिकेट की पहली पारी में सबसे तेज शतक बनाने का महारिकॉर्ड बनाने का सुनहरा मौका है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में किस टीम ने दर्ज की है सबसे बड़ी जीत? देखें टॉप-10 लिस्ट में कहां भारत

फॉर्म में चल रहे हैं वैभव सूर्यवंशी 

मौजूदा समय में वैभव सूर्यवंशी बहुत ही तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं. इंटरनेशनल क्रिकेटरों से सजी आईपीएल में उन्होंने अब तक 2 शतक बनाए हैं. जिसमें से एक उन्होंने 35 गेंद पर तो वहीं दूसरी 36 गेंदों में बनाए हैं. सूर्यवंशी आयरलैंड की कमजोर नजर आ रही गेंदबाजी के सामने और भी ज्यादा खुलकर बल्लेबाजी कर सकते हैं. आईपीएल 2026 में धमाकेदार बल्लेबाजी करके सूर्यवंशी ने ऑरेंज कैप सहित कुल 5 बड़े पुरस्कार जीते हैं. सूर्यवंशी हालांकि आयरलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले इंडिया ए के लिए खेलने वाले हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ