मेसी या रोनाल्डो, फीफा वर्ल्ड कप में किसका रहा है दबदबा? देखें रिकॉर्ड

FIFA World Cup: दुनिया के सबसे बड़े फुटबॉल टूर्नामेंट फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून से होने जा रहा है, जहां एक बार फिर लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो एक्शन में नजर आएंगे. इससे पहले यहां जानिए वर्ल्ड कप के इतिहास में मेसी और रोनाल्डो में से किसका रिकॉर्ड बेहतर रहा है?

Lionel Messi and Cristiano Ronaldo

Lionel Messi and Cristiano Ronaldo

FIFA World Cup, Lionel Messi-Cristiano Ronaldo: फुटबॉल का महाकुंभ यानी फीफा वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 11 जून से होने जा रहा है. अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेले जाने वाले इस बड़े टूर्नामेंट में पहली बार 48 टीमें हिस्सा लेंगी. 39 दिनों तक चलने वाले इस मेगा इवेंट में सबकी नजरें एक बार फिर फुटबॉल के दो सबसे बड़े सुपरस्टार्स लियोनेल मेसी और क्रिस्टियानो रोनाल्डो पर टिकी होंगी.

विज्ञापन

मेसी ने 2022 में अर्जेंटीना को वर्ल्ड चैंपियन बनाकर अपने करियर की सबसे बड़ी उपलब्धि हासिल की थी, जबकि रोनाल्डो अब तक पुर्तगाल को वर्ल्ड कप का खिताब नहीं दिला पाए हैं. तो चलिए जानते हैं फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में मेसी और रोनाल्डो में से किसका रिकॉर्ड बेहतर रहा है?

विज्ञापन

वर्ल्ड कप में किसका रहा है दबदबा?

फीफा वर्ल्ड कप के आंकड़ों पर नजर डालें तो लियोनल मेसी कई मामलों में क्रिस्टियानो रोनाल्डो से आगे दिखाई देते हैं. अर्जेंटीना के कप्तान अब तक 26 वर्ल्ड कप मैच खेल चुके हैं, जिनमें उन्होंने 13 गोल दागे हैं और 8 गोल में असिस्ट भी किया है. 38 साल के मेसी अब तक 6 फीफा वर्ल्ड कप खेल चुके हैं और 2022 में अपनी कप्तानी में अर्जेंटीना को विश्व विजेता बनाया था.

वर्ल्ड कप में मेसी के नाम अनोखा रिकॉर्ड

कतर खेले गए फीफा वर्ल्ड कप 2022 में मेसी ने एक अनोखा रिकॉर्ड भी बनाया था. वह ग्रुप स्टेज, राउंड ऑफ 16, क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और फाइनल में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बने थे. इसके अलावा, मेसी ने 2014 और 2022 में टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के रूप में गोल्डन बॉल अवॉर्ड जीता. यह उपलब्धि रोनाल्डो अभी तक हासिल नहीं कर सके हैं.

विज्ञापन

नॉकआउट मुकाबलों में पीछे रह गए रोनाल्डो

रोनाल्डो ने वर्ल्ड कप में अब तक 22 मैच खेले हैं और उनके नाम 8 गोल तथा 2 असिस्ट दर्ज हैं. लेकिन हैरान करने वाली बात यह है कि वह अभी तक वर्ल्ड कप के नॉकआउट चरण में न तो कोई गोल कर पाए हैं और न ही कोई असिस्ट दे सके हैं. पुर्तगाल के लिए उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन 2006 वर्ल्ड कप में आया था, जब टीम चौथे स्थान पर रही थी. इसके बाद भी वह अपनी टीम को खिताब तक नहीं पहुंचा सके.

रोनाल्डो के नाम है खास रिकॉर्ड

हालांकि, वर्ल्ड कप में रोनाल्डो के नाम एक ऐसा रिकॉर्ड है जो किसी अन्य पुरुष खिलाड़ी के पास नहीं है. वह पांच अलग-अलग फीफा वर्ल्ड कप (2006, 2010, 2014, 2018 और 2022) में गोल करने वाले दुनिया के एकमात्र पुरुष फुटबॉलर हैं. यह उपलब्धि उनकी निरंतरता और लंबे समय तक शीर्ष स्तर पर बने रहने की गवाही देती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया से बाहर होने के बाद फॉर्म में लौटे सूर्यकुमार यादव, इस टूर्नामेंट में जड़ा धमाकेदार पचासा

प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड में भी आगे हैं मेसी

फीफा वर्ल्ड कप में मेसी को अब तक 11 बार प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया है, जबकि रोनाल्डो ने यह सम्मान 7 बार हासिल किया है. यह आंकड़ा भी दर्शाता है कि बड़े मंच पर मेसी का प्रभाव अधिक रहा है.

फीफा वर्ल्ड कप 2026 में आखिरी बार खेलेंगे दोनों दिग्गज

38 साल के मेसी और 41 वर्षीय रोनाल्डो दोनों ही 2026 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने की तैयारी कर रहे हैं. मेसी के लिए यह सातवां वर्ल्ड कप हो सकता है, जबकि रोनाल्डो भी अपने सातवें विश्व कप में उतरकर नया इतिहास रच सकते हैं. फुटबॉल प्रेमियों के लिए यह टूर्नामेंट इसलिए भी खास होगा, क्योंकि संभव है कि दुनिया के दो सबसे महान खिलाड़ियों को आखिरी बार फीफा वर्ल्ड कप के मंच पर खेलते हुए देखा जाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ