टीम इंडिया से बाहर होने के बाद फॉर्म में लौटे सूर्यकुमार यादव, इस टूर्नामेंट में जड़ा धमाकेदार पचासा

Suryakumar Yadav: स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में ट्रॉफी जीती. हालांकि उसके बाद भी अगली सीरीज से कप्तान सूर्यकुमार यादव को बीसीसीआई और टीम इंडिया के चयनकर्ताओं ने ड्रॉप कर दिया है.

Suryakumar Yadav

Pic Credit- X

Suryakumar Yadav: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने खिताब जीता. उसके बाद भी कप्तान सूर्यकुमार यादव को अब बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है. उसके पीछे बतौर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का खराब प्रदर्शन बताया गया. टीम इंडिया से ड्रॉप होने के बाद अब सूर्यकुमार यादव ने मुंबई टी-20 लीग में रन बनाना शुरू कर दिया है. लगातार दूसरी पारी में सूर्या ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की है. इस मुकाबले में तो मिस्टर 360 ने रनों की बारिश की कर दी है.  

विज्ञापन

फॉर्म में लौटे कप्तान सूर्यकुमार यादव  

मुंबई टी-20 लीग में 8 जून को एमएससी मराठा रॉयल्स बनाम ट्रायम्फ्स नाइट्स एमएनई मुकाबला खेला गया. जहां पर ट्रायम्फ्स नाइट्स एमएनई के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार पारी खेली. एमएससी मराठा रॉयल्स ने 152 रन बनाए. जवाब में ट्रायम्फ्स नाइट्स एमएनई  की टीम ने 16वें ओवर में ही 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया. इस मुकाबले में नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे सूर्यकुमार यादव ने सिर्फ 36 गेंदों में ही 72 रन ठोक दिए. 200 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार यादव ने 13 चौके और 1 छक्का जड़ा. इससे पहले पिछले मुकाबले में भी कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 24 गेंदों में ही 48 रनों की तूफानी पारी खेली थी. हालांकि उस पारी के बाद भी सूर्यकुमार यादव की टीम मुकाबला हार गई थी. 

विज्ञापन

आईपीएल 2026 में भी फेल हो गए थे सूर्यकुमार यादव 

इंटरनेशनल क्रिकेट में पिछले 1 साल से फेल होने के बाद सूर्यकुमार यादव आईपीएल 2026 में भी बुरी तरह से फेल हो गए थे. जिसके कारण ही टीम में उनकी जगह को लेकर बड़े सवाल खड़े होने लगे थे. अब सूर्यकुमार यादव को बीसीसीआई ने बाहर का रास्ता दिखा कर श्रेयस अय्यर को नया कप्तान बना दिया है. टीम इंडिया ने अब अगले टी-20 वर्ल्ड कप की तैयारी शुरू कर दी है. जिसके कारण ही युवा खिलाड़ियों को अब टीम में मौका दिया जा रहा है. सूर्यकुमार यादव घरेलू क्रिकेट में ज्यादातर मुकाबले खेलते हुए नजर आएंगे. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ