T20 मुंबई लीग में अर्जुन तेंदुलकर ने बैटिंग-बॉलिंग से बरपाया कहर, विरोधी टीम को किया तहस-नहस

अर्जुन तेंदुलकर ने टी-20 मुंबई लीग में धमाकेदार प्रदर्शन किया. उन्होंने शानदार बल्लेबाजी और गेंदबाजी से महफिल लूटी. वह विरोधी टीम पर कहर बनकर टूटे. उनकी टीम ने अर्जुन के प्रदर्शन पर दम आसानी से मैच जीत लिया.

अर्जुन तेंदुलकर- AI Genrated Image

अर्जुन तेंदुलकर- AI Genrated Image

Arjun Tendulkar: टी-20 मुंबई लीग 2026 में मैच नंबर 16 एआरसीएस अंधेरी बनाम बांद्रा ब्लास्टर्स के बीच खेला गया. इस मैच में अर्जुन तेंदुलकर ने एआरसीएस अंधेरी की ओर से हिस्सा लिया. उन्होंने बैटिंग और बलिंग में धमाकेदार प्रदर्शन किया और विरोधी टीम को तहस नहस कर दिया. अर्जुन ने नंबर 3 पर बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतकीय पारी भी खेली. अब अर्जुन की पारी चर्चा में आ गई है. इससे पहले अर्जुन आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा थे. लेकिन उन्हें केवल 1 ही मैच खेलने का मौका मिला था.

विज्ञापन

अर्जुन तेंदुलकर ने किया शानदार प्रदर्शन

इस मैच में एआरसीएस अंधेरी ने पहले गेंदबाजी की. कप्तान शिवम दुबे ने अर्जुन पर भरोसा जताया और उन्होंने शानदार गेंदबाजी की. अर्जुन ने 3 ओवर में केवल 11 रन खर्च किए और 3 बल्लेबाजों को अपना शिकार बना लिया. इस दौरान उनकी इकोनॉमी भी 3.70 की रही. उनकी घातक गेंदबाजी के आगे बांद्रा की टीम के बल्लेबाज असहज दिखे और बड़ा स्कोर बनाने में विफल हो गए.

विज्ञापन

इसके बाद अर्जुन ने बल्लेबाजी में मोर्चा संभाला और शानदार अर्धशतकीय पारी खेली. उन्होंने मुशीर खान के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी भी निभाई थी. अंधेरी की ओर से मुशीर खान ने 38 गेंदों में नाबाद 54 रनों की पारी खेली, जबकि अर्जुन तेंदुलकर ने 34 गेंदों में 66 रनों की पारी खेली. उन्होंने 194.12 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी की. अर्जुन ने 4 चौके और 5 छक्के अपने नाम किए.

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

पहले बल्लेबाजी करते हुए बांद्रा की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 144 रनों का स्कोर बनाया. टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज ने खासा प्रभावित नहीं किया. लेकिन 9वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे सागर छबरिया ने 23 गेंदों में 44 और ओम ओम केशकामात ने 36 गेंदों में 49 रनों की पारी खेली. लक्ष्य का पीछा करते हुए अंधेरी ने 13.4 ओवर में 148/1 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ