विनोद कांबली की बेबसी तो देखिए! चाहकर भी पुराने यार सचिन से नहीं मिल सके गले, दिल चीर देगा वायरल वीडियो

Sachin Tendulkar and Vinod Kambli: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें सचिन तेंदुलकर के सामने विनोंद कांबली की बेबसी भी देखने को मिल रही है।

Sachin
विज्ञापन

Sachin Tendulkar and Vinod Kambli: सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली को भला कौन भूल सकता है। दोनों ने एक साथ मुंबई के लिए खूब रन बनाए और बाद में भारत का प्रतिनिधित्व किया। हालांकि कांबली का करियर सचिन जितना लंबा नहीं रहा। वह भारत के लिए 17 टेस्ट और 104 वनडे मैच खेलने के बाद टीम इंडिया से दूर हो गए। हालांकि दोनों की दोस्ती आज भी बरकरार है। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें सचिन तेंदुलकर विनोद कांबली का साथ छोड़ते हुए नजर आ रहे हैं।

सचिन ने छोड़ा विनोद कांबली का साथ!

सचिन तेंदुलकर और विनोद कांबली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि कांबली और तेंदुलकर एक इवेंट में नजर आ रहे हैं। इस दौरान सचिन कुर्सी पर बैठे हुए कांबली से मिलने के लिए पहुंचते हैं। कांबली भी सचिन से मिलकर खुश हो जाते हैं। हालांकि वह सचिन का सहारा लेकर कुर्सी से उठना चाहते हैं। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया भी साझा कर रहे हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Voompla (@voompla)

खराब स्वास्थ्य से जूझ रहे हैं कांबली

विनोद कांबली इन दिनों खराब स्वास्थ्य से जूझ रहे हैं। अगस्त 2024 में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें कांबली मुंबई की सड़क पर नजर आए थे। इस दौरान वह सही ढंग से खड़े नजर नहीं हो रहे थे। उन्हें खड़े होने के लिए बाइक का सहारा लेना पड़ा था। तब कुछ स्थानीय लोगों ने कांबली की मदद की थी। कांबली को साल 2013 में दिल का दौरा भी पड़ चुका है।

विज्ञापन

सचिन और कांबली की दोस्ती पर एक नजर

सचिन और कांबली बचपन के दोस्त हैं। साल 1998 में एक स्कूल मैच के दौरान दोनों ने मिलकर 664 रनों की पार्टनरशिप की थी। दोनों ने एक स्कूल के लिए खेला और फिर भारत के लिए भी साथ में खेले। कांबली ने भारत के लिए 17 टेस्ट मैच में 54.20 की औसत के साथ 1084 रन बनाए हैं। जबकि 104 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 32.59 की औसत के साथ 2477 रन बनाए हैं।

 

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ