आईपीएल 2026 के 64वें मुकाबले में आज (19 मई) राजस्थान रॉयल्स के सामने लखनऊ सुपर जायंट्स की कड़ी चुनौती होगी. दोनों टीमें जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. लखनऊ की टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, जबकि राजस्थान को प्लेऑफ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा.
IPL 2026, Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants Live Cricket Score and Updates: आईपीएल 2026 का 64वां मुकाबला आज यानी मंगलवार, 19 मई को राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा, जबकि इसके आधे घंटे पहले यानी 7 बजे टॉस होगा. यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम माना जा रहा है. पिछले कुछ मुकाबलों में मिली हार के बाद राजस्थान के लिए करो या मरो की स्थिति बन गई है और अब प्लेऑफ की उम्मीदों को जिंदा रखने के लिए टीम को यह मुकाबला हर हाल में जीतना होगा.
वहीं, लखनऊ की टीम प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है, लेकिन यह मैच जीतकर राजस्थान का खेल बिगाड़ सकती है. लखनऊ की टीम अब सम्मान बचाने और सीजन का अंत जीत के साथ करने के इरादे से मैदान में उतरेगी. ऐसे में यह मुकाबला बेहद रोमांचक और दिलचस्प होने की उम्मीद हैं. फिलहाल राजस्थान की टीम इस सीजन अब तक 12 में से 6 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल 5वें नंबर पर है, जबकि लखनऊ की टीम 12 मैचों में सिर्फ 4 जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे मौजूद है.
Rajasthan Royals vs Lucknow Super Giants IPL 2026: कब और कहां देखें लाइव?
राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल 2026 का 64वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. क्रिकेट फैंस इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स के चैनल पर देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
RR vs LSG IPL 2026: मौसम और पिच का मिजाज
राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मुकाबला सवाई मानसिंह स्टेडियम की पिच नंबर-5 पर खेला जाएगा. इस सीजन यहां की पिच बल्लेबाजों के लिए काफी मददगार साबित हुई है. माना जा रहा है कि इस मैच में भी पिच सपाट और मजबूत रहेगी, जिससे बल्लेबाजों को खुलकर शॉट खेलने का मौका मिलेगा. गेंद अच्छे से बल्ले पर आएगी और बड़े स्कोर की उम्मीद की जा सकती है. यही वजह है कि पिछले पांच मुकाबलों में यहां पहली पारी का औसत स्कोर 214 रन रहा है. इस मैदान पर तेज गेंदबाजों का प्रदर्शन स्पिनरों की तुलना में बेहतर रहा है. हालांकि, शाम के समय ओस पड़ने की संभावना मैच में बड़ा असर डाल सकती है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है.
वहीं, मौसम की बात करें तो जयपुर में शाम को मौसम गर्म और शुष्क रहने का अनुमान है, तापमान लगभग 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. मैच के दौरान बारिश की संभावना न के बराबर है. यानी फैंस को बिना किसी रुकावट पूरे 40 ओवर का मैच देखने को मिलेगा.
KKR vs Gujarat Titans IPL 2026: दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), रविंद्र जडेजा, डोनोवन फरेरा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, एडम मिल्ने, बृजेश शर्मा, यश राज पुंजा.
इम्पैक्ट प्लेयर – शुभम दुबे.
लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, जोश इंग्लिस, निकोलस पूरन, एडन मार्कराम, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), मुकुल चौधरी, शाहबाज अहमद, मोहम्मद शमी, मयंक यादव, आकाश महाराज सिंह, प्रिंस यादव.
इम्पैक्ट प्लेयर – अब्दुल समद.
Kolkata Knight Riders vs GT: हेड टू हेड रिकॉर्ड
राजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो इसमें RR का दबदबा देखने को मिला है. आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से 5 मैच राजस्थान ने अपने नाम किए हैं, जबकि लखनऊ सिर्फ दो मुकाबले जीत सकी है.










