IPL में प्लेऑफ से ज्यादा टॉप-2 के लिए क्यों लड़ती हैं टीमें? जानें क्या मिलता है फायदा

IPL 2026 में फिलहाल प्लेऑफ की रोमांचक जंग जारी है. आईपीएल में हर सीजन प्लेऑफ में पहुंचने के साथ-साथ टीमों के बीच पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में बने रहने की भी जबरदस्त जंग देखने को मिलती है. टॉप-2 में रहने वाली टीमों को कई बड़े फायदे मिलते हैं, जिसके लिए टीमें लीग पूरा जोर लगाती हैं. यहां जानिए टॉप-2 में रहने वाली टीमों को क्या फायदे मिलते हैं.

IPL Top-2 Team Benefits

IPL Top-2 Team Benefits

IPL Top-2 Team Benefits: आईपीएल 2026 अब अपने रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुका है और प्लेऑफ की तस्वीर भी लगभग साफ हो गई है. लीग स्टेज में 63 मुकाबलों के बाद अब तक तीन टीमें टॉप-4 में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं, जबकि एक स्थान के लिए अभी भी जबरदस्त जंग जारी है. हालांकि, प्लेऑफ में पहुंचना हर टीम का पहला लक्ष्य होता है, लेकिन असली मुकाबला पॉइंट्स टेबल में टॉप-2 में जगह बनाने का रहता है.

विज्ञापन

टॉप-2 में रहने वाली टीमों को कई बड़े फायदे मिलते हैं, जिसे पाने के लिए टीमों के बीच होड़ मची रहती हैं. तो चलिए जानते हैं आखिर क्यों टीमें प्लेऑफ से ज्यादा टॉप-2 में सीजन को फिनिश करने की कोशिश करती हैं और उसे इसका क्या फायदा मिलता है?

विज्ञापन

टॉप-2 टीमों को क्या फायदा मिलता है?

दरअसल, आईपीएल में हर सीजन टॉप-2 में रहने वाली टीमों को सबसे बड़ा फायदा ये मिलता है कि उसे फाइनल तक पहुंचने के लिए दो मौके मिलते हैं. पॉइंट्स टेबल में पहले और दूसरे स्थान पर रहने वाली टीमें क्वालीफायर-1 खेलती हैं. इस मुकाबले को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में पहुंच जाती है, जबकि हारने वाली टीम टूर्नामेंट से बाहर नहीं होती. उसे क्वालीफायर-2 के जरिए फाइनल में पहुंचने का एक और मौका मिलता है.

वहीं, एलिमिनेटर मुकाबला तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमों के बीच खेला जाता है. एलिमिनेटर जीतने वाली टीम क्वालीफायर-2 में पहुंचती है, जहां उसका सामना क्वालीफायर-1 हारने वाली टीम से होता है. इस तरह टॉप-2 में रहने वाली टीमों के पास फाइनल में पहुंचने के दो मौके होते हैं, जबकि तीसरे और चौथे स्थान की टीमों के लिए हर मैच करो या मरो जैसा होता है.

विज्ञापन

फाइनल की तैयारी के लिए मिलता है ज्यादा समय

टॉप-2 में रहने का एक और बड़ा फायदा यह होता है कि क्वालीफायर-1 जीतने वाली टीम को फाइनल की तैयारी के लिए ज्यादा समय मिलता है. हालांकि, इस बार आईपीएल 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों के शेड्यूल में कुछ बदलाव किए गए हैं. इस सीजन 26 मई को धर्मशाला में पहला क्वालीफायर खेला जाएगा.

इसके बाद 29 मई को मुल्लांपुर में क्वालीफायर-2 होगा, जबकि 31 मई को अहमदाबाद में फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. यानी क्वालीफायर-1 हारने वाली टीम को इस बार दूसरा क्वालीफायर खेलने के लिए दूसरे मैदान पर जाना होगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानिए रोहित-विराट खेलेंगे या नहीं?

प्लेऑफ के लिए ये 3 टीमें कर चुकी हैं क्वालीफाई

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, सनराइजर्स हैदराबाद और गुजरात टाइटंस ने IPL 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है. फिलहाल टॉप-2 में RCB और GT शामिल हैं. आरसीबी ने 13 में से 9 मैच जीते हैं और टीम 18 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में पहले नंबर पर काबिज है, जबकि गुजरात ने 13 में से 8 मैच जीत के साथ 16 अंक हासिल किए हैं और दूसरे नंबर पर मौजूद हैं. वहीं, SRH ने 13 में से 8 जीते हैं और 16 अंकों के साथ तीसरे नंबर पर है.

अब सबकी नजर चौथे और आखिरी प्लेऑफ टिकट पर टिकी हुई है, जिसके लिए 5 टीमों के बीच जबरदस्त जंग जारी है. राजस्थान रॉयल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स फिलहाल इस रेस में सबसे मजबूत दावेदार मानी जा रही हैं. वहीं पंजाब किंग्स और चेन्नई सुपर किंग्स की राह मुश्किल नजर आ रही है और उन पर टूर्नामेंट से बाहर होने का खतरा बना हुआ है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ