IND vs AFG: अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, जानिए रोहित-विराट खेलेंगे या नहीं?

India vs Afghanistan Series: आईपीएल 2026 के ठीक बाद अफगानिस्तान की टीम भारत का दोरा करेगी जहां उन्हें एक टेस्ट और 3 वनडे मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है. इसके लिए बीसीसीआई ने टीम इंडिया के पूरे स्क्वाड का ऐलान कर दिया है.

IND vs AFG

IND vs AFG

Team India Squad For IND vs AFG Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच होने वाली टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है. गुवाहाटी में हुई बीसीसीआई की मीटिंग के बाद भारतीय स्क्वाड की पूरी लिस्ट जारी कर दी गई है. इस बैठक में बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया, चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर, आरपी सिंह और प्रज्ञान ओझा शामिल रहे.

विज्ञापन

इकलौते टेस्ट के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), देवदत्त पडिक्कल, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, पी कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर, हर्ष दुबे, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर).

विज्ञापन

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़, हर्ष दुबे.


विराट और रोहित शामिल

विराट कोहली और रोहित शर्मा के फैंस के लिए अच्छी खबर ये है कि इन दोनों स्टार प्लेयर्स को वनडे टीम में शामिल किया गया है. जाहिर सी बात है कि वर्ल्ड कप 2027 को ध्यान में रखकर ऐसा फैसला लिया गया है.

विज्ञापन

रोहित और हार्दिक की फिटनेस को लेकर चिंता

बीसीसीआई ने अपनी प्रेस कॉन्फेंस में ये कहा है कि रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को स्क्वाड में जरूर शामिल किया गया है, लेकिन वो वनडे सीरीज खेलेंगे या नहीं, इसको लेकर फैसला उनकी फिटनेस को देकर लिया जाएगा.

ऋषभ पंत से छिनी उपकप्तानी

ऋषभ पंत से उनकी टेस्ट वाइस कैप्टनसी छीन ली गई है. ऐसा माना जा रहा है कि आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपरजायंट्स टीम के लिए नाकाम लीडरशिप को देखते हुए ऐसा फैसला लिया गया है, लेकिन उन्हें वनडे स्क्वाड से बाहर किया जाना हैरान कर रहा है. ऐसे कयास पहले ही लगाए गए थे कि उन्हें उपकप्तानी की जिम्मेदारी से बाहर इसलिए किया जा रहा है, ताकि वो अपने गेम पर पूरा फोकस कर सकें.

विज्ञापन


न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ