IPL 2026 के बीच मुंबई इंडियंस को लगा दोहरा झटका, ये शतकवीर खिलाड़ी पूरे टूर्नामेंट से हुआ बाहर

IPL 2026: मुंबई इंडियंस की टीम इस सीजन खराब फॉर्म से गुजर रही है. टीम के लिए ये सीजन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा है. टूर्नामेंट के आखिरी पलों में मुंबई इंडियंस की टेंशन एक बार फिर से बढ़ती हुई नजर आ रही है. टीम के 2 और खिलाड़ी चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं.

jacket - 2026-05-19T154507.391

IPL 2026: आईपीएल 2026 अब अपने अंतिम पड़ाव की तरफ बढ़ चुका है. सभी टीमों के बीच प्लेऑफ की जंग देखने को मिल रही है. मुंबई इंडियंस की टीम पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो गई है. इस सीजन टीम के अभी भी 2 मुकाबले बचे हुए हैं. एक मैच कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ होना है तो वहीं एक मैच राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ होगा. इन मैचों से पहले टीम को 2 बड़े झटके लगे हैं. टीम के 2 स्टार खिलाड़ी चोट के चलते टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं. इनमें से एक खिलाड़ी तो टीम के लिए इस सीजन शतक भी जड़ चुका है. 

विज्ञापन

MI के ये 2 खिलाड़ी हुए चोटिल

मुंबई इंडियंस के स्टार खिलाड़ी क्विंटन डिकॉक और राज अंगद बावा चोट के चलते पूरे टूर्नामेंट से बाहर हो चुके हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हुए मैच में डिकॉक के हाथ में चोट लगी थी और उसी के चलते उनके लिए ये टूर्नामेंट अब खत्म हो गया है. उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए इस सीजन कमाल की बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है. उन्होंने 3 मैचों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक शतक भी जड़ा था जो कि पंजाब किंग्स के खिलाफ आया था. 

विज्ञापन

दूसरी तरफ राज अंगद बावा को भी अब तक 3 मैचों में ही खेलने का मौका मिला था. उनके अंगूठे में चोट लगी है जिसके चलते वो टूर्नामेंट में आगे नहीं खेल पाएंगे. फ्रेंचाइजी की तरफ से इन दोनों खिलाड़ियों के लिए रिप्लेसमेंट का ऐलान अभी तक नहीं किया गया है. 

मुंबई के लिए खत्म हुई प्लेऑफ की रेस

मुंबई इंडियंस के लिए प्लेऑफ की रेस खत्म हो चुकी है. टीम के लिए हार्दिक पांड्या की कप्तानी में ये सीजन काफी निराशाजनक रहा. टीम के लिए कई खिलाड़ी चोट के चलते इस सीजन टीम से अंदर बाहर होते रहे. इस लिस्ट में हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं. हार्दिक और सूर्या की गैरमौजूदगी में जसप्रीत बुमराह ने भी टीम कमान संभाली थी. टीम ने अब तक खेले 12 मैचों में 4 मैचों में जीत हासिल की है और 8 अंकों के साथ टीम नौवें नंबर पर है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ