Sanju Samson-Heinrich Klaasen Fight

IPL 2026: संजू सैमसन-हेनरिक क्लासेन में क्यों हुई 'लड़ाई'? CSK के स्टार शिवम दुबे को करना पड़ा बीच-बचाव

Sanju Samson-Heinrich Klaasen Fight: IPL 2026 में CSK और SRH के बीच धमाकेदार मैच हुआ. इस मुकाबले में संजू सैमसन और हेनरिक क्लासेन के बीच तगड़ी बहस हो गई. शिवम दुबे को बीच-बचाव के लिए आना पड़ा. पूरी जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

Sanju Samson-Heinrich Klaasen Fight: IPL 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 18 मई को शानदार मैच हुआ. यह मैच काफी रोमांचक रहा, जिसमें चौके-छक्कों की बारिश हुई. मैच के दौरान एक चौंकाने वाला पल देखने को मिला. मैदान पर शांत रहने वाले संजू सैमसन की SRH के धाकड़ बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन के साथ बहस हो गई. दोनों के बीच इस लड़ाई को रोकने के लिए शिवम दुबे आए और उन्होंने मामले को शांत कराया. यह विवाद काफी ज्यादा चर्चा का विषय बना है.

विज्ञापन

संजू-क्लासेन के बीच क्यों हुई बहस?

CSK vs SRH मैच की दूसरी पारी में हेनरिक क्लासेन बेहतरीन बल्लेबाजी कर रहे थे. इसी बीच 14वें ओवर में नूर अहमद की गेंद पर क्लासेन शॉट लगाने में असफल रहे, जिसके बाद विकेटकीपर संजू सैमसन ने गेंद स्टंप्स पर मार दी. उन्होंने स्टंपिंग की अपील की, जिस पर क्लासेन को आउट करार दिया गया. इसके बाद क्लासेन, संजू से बहस करने लगे और मामला गरमा गया. शिवम दुबे बीच-बचाव के लिए आए और क्लासेन को शांत होकर पवेलियन लौटने के लिए कहा. यह मामला सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ