RCB vs RR: आईपीएल 2025 का 42वां मैच बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला गया। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए RCB ने 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 205 रन बनाए। टीम के लिए विराट कोहली ने शानदार बल्लेबाज़ी करते हुए 42 गेंदों में 70 रन बनाए। देवदत्त पडिक्कल ने भी अच्छा प्रदर्शन किया और 50 रन बनाए।
पारी के आखिरी ओवर्स में टिम डेविड ने 23 रन और जितेश शर्मा ने 20 रन की तेज़ पारी खेली। राजस्थान की ओर से संदीप शर्मा ने 2 विकेट लिए, जबकि जोफ्रा आर्चर और वानिंदु हसरंगा ने 1-1 विकेट लिया। इस मैच में हार के बाद RR के कप्तान रियान पराग ने बड़ा बयान दिया है.
पराग ने कही ये बात
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने मैच हारने के बाद कहा, “हमने गेंदबाज़ी में अच्छा प्रदर्शन किया। मुझे लगा था कि ये पिच 210-215 रन की थी, लेकिन हमने RCB को 205 पर रोक दिया, जो अच्छा था। मैच की पहली आधी पारी में हम अच्छी स्थिति में थे, लेकिन बाद में हम चूक गए। हमें अपनी गलती माननी चाहिए। खासकर स्पिन गेंदबाज़ों के खिलाफ हमने आक्रामकता नहीं दिखाई।”
जब उनसे पूछा गया कि क्या ये मानसिक दबाव की वजह से हुआ, तो पराग ने कहा, “हां, मानसिक पहलू भी अहम होता है, लेकिन हमारे कोच और सपोर्ट स्टाफ ने हमें पूरी आज़ादी दी है। अब हमारी जिम्मेदारी है कि उस आज़ादी का सही इस्तेमाल करें और खुलकर खेलें। इस टूर्नामेंट में अगर आप छोटी सी भी गलती करते हैं, तो उसकी भारी कीमत चुकानी पड़ती है।”
उन्होंने आगे कहा, “हम टीम के तौर पर बहुत बातें करते हैं और सभी ईमानदारी से बताते हैं कि कौन किस हालात में कैसा महसूस कर रहा था। हमने ऐसी ही स्थिति पर पहले बात की थी, लेकिन आज हम उसे मैदान पर उतार नहीं पाए। अब हमें सम्मान के लिए खेलना होगा। बहुत से लोग हैं जो हमारा समर्थन करते हैं और हमारे लिए मेहनत करते हैं। हमें उनके लिए अच्छा खेल दिखाना होगा। इस टीम के लिए खेलने पर मुझे गर्व है और अगली बार जब मैदान पर उतरेंगे, तो बेहतर प्रदर्शन करेंगे।”
संबंधित खबरें
कितनी संपत्ति के मालिक हैं Cristiano Ronaldo? जानकर उड़ जाएंगे होश
13 mins agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
1 hr agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
2 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में खेलेंगे विराट कोहली? दिल्ली के कोच ने दिया जवाब
3 hrs agoIND vs NZ सीरीज के बीच न्यूजीलैंड वनडे और ए स्क्वॉड से बाहर हुए 5 खिलाड़ी
3 hrs agoबारिश के कारण रद्द हो सकता है दूसरा वनडे, वेलिंग्टन के मौसम ने बढ़ाई टेंशन
4 hrs agoमाइक हसी की ऑस्ट्रेलियाई टीम में वापसी
4 hrs agoरोहित-विराट फैंस के लिए खुशखबरी, बांग्लादेश का दौरा कर सकती है टीम इंडिया
5 hrs agoसैयद मुस्ताक अली ट्रॉफी में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी, खुद दिया हिंट
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines