हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

RCB ने पलट डाला IPL प्लेऑफ का इतिहास, यह हार नहीं भुला पाएंगे पंजाब के किंग्स!

PBKS vs RCB: आरसीबी ने शान से आईपीएल 2025 के फाइनल में अपनी जगह बना ली है। एकतरफा मैच में टीम ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से रौंदा।

विज्ञापन
Phil Salt

PBKS vs RCB: पहले क्वालिफायर में आरसीबी ने पंजाब किंग्स को चारों खाने चित कर डाला। एकतरफा मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब के शेरों को 8 विकेट से रौंद डाला। पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और पूरी टीम सिर्फ 101 रन बनाकर ढेर हो गई। जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा ने तीन-तीन विकेट चटकाए। गेंदबाजों के धांसू प्रदर्शन के बाद बल्लेबाजों ने भी खूब रंग जमाया। फिल सॉल्ट ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए सिर्फ 27 गेंदों पर 56 रन की तेज तर्रार पारी खेली। इस इनिंग के बूते आरसीबी ने सिर्फ 10 ओवर में ही 102 रनों के लक्ष्य को चेज कर डाला। बेंगलुरु ने आईपीएल प्लेऑफ में सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड भी बना डाला है।

आरसीबी ने रचा इतिहास

आरसीबी ने पंजाब किंग्स को पहले क्वालिफायर में 8 विकेट से रौंदने के साथ ही इतिहास रच डाला है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सिर्फ 10 ओवर में ही लक्ष्य को चेज करते हुए बड़ा कारनामा कर डाला है। गेंदों के लिहाज से आईपीएल प्लेऑफ में आरसीबी ने सबसे बड़ी जीत का स्वाद चखा है। बेंगलुरु ने 60 गेंद शेष रहते हुए टारगेट को हासिल कर लिया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी आरसीबी की शुरुआत अच्छी नहीं रही और विराट कोहली सिर्फ 12 रन बनाकर चलते बने। इसके बाद मंयक अग्रवाल और फिल सॉल्ट ने दूसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी जमाई। मयंक 19 रन बनाकर चलते बने। वहीं, सॉल्ट ने अर्धशतक जड़ा और वह 27 गेंदों में 56 रन बनाकर नाबाद रहे। कप्तान रजत पाटीदार ने 8 गेंदों में 15 रन ठोके और सिक्स लगाकर टीम को जीत दिलाई।

बुरी तरह फ्लॉप पंजाब का बैटिंग ऑर्डर

आरसीबी के गेंदबाजों के आगे पंजाब का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी पंजाब की शुरुआत बेहद खराब रही। प्रियांश सिर्फ 7 रन बनाकर चलते बने। वहीं, जोश इंग्लिस को महज 4 रन के स्कोर पर जोश हेजलवुड ने पवेलियन की राह दिखाई। प्रभसिमरन ने कुछ दमदार शॉट्स लगाए, लेकिन वह 18 रन बनाने के बाद भुवनेश्वर कुमार का शिकार बने। कप्तान श्रेयस अय्यर भी बुरी तरह से फ्लॉप रहे और महज 2 रन बनाकर चलते बने। नेहल वढेरा के खाते में 8 रन आए, तो शशांक सिंह सिर्फ 3 रन ही बना सके। मुशीर खान अपना खाता तक नहीं खोल सके। मार्कस स्टोइनिस ने टीम की ओर से सर्वाधिक 26 रन बनाए, जिसके बूते टीम 100 का आंकड़ा जैसे-तैसे पार कर सकी। गेंदबाजी में हेजलवुड, सुयश शर्मा ने तीन-तीन विकेट चटकाए, जबकि यश दयाल ने 2 विकेट झटके।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola