चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के बाद ICC Rankings में भी रोहित शर्मा का जलवा, लगाई लंबी छलांग

ICC Rankings: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद अब आईसीसी रैंकिंग में भी भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का जलवा देखने को मिला है। रोहित ने रैंकिंग में लंबी छलांग लगाई है।

Rohit Sharma

Rohit Sharma

विज्ञापन

ICC Rankings: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के बाद अब आईसीसी ने ताजा रैंकिंग जारी की है। आईसीसी की ताजा बल्लेबाजों की वनडे रैंकिंग में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का जलवा देखने को मिला है। चैम्पियंस ट्रॉफी के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ कमाल का प्रदर्शन करने का फायदा हिटमैन को रैंकिंग में हुआ है, जहां वो दो पायदान के फायदे के साथ तीसरे पायदान पर पहुंच गए हैं। इस रैंकिंग में वनडे टीम के उप-कप्तान शुभमन गिल पहले की ही तरह नंबर वन पर हैं।

विज्ञापन

रोहित ने फाइनल में खेली थी जोरदार पारी

विराट कोहली की रैंकिंग में गिरावट

विराट ने वैसे तो पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन फाइनल मुकाबले में भारत का दिग्गज बल्लेबाज टारगेट का पीछा करते हुए अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सका। फाइनल मुकाबले में विराट माइकल ब्रेसवेल की गेंद पर मात्र 1 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए थे।

विज्ञापन

विराट एक स्थान नीचे खिसककर अब पांचवें नंबर पर आ गए हैं, जबकि प्रोटियाज बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन चौथे नंबर पर पहुंच गए हैं। कोहली ने टूर्नामेंट का समापन भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी के रूप में किया। उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में 218 रन बनाए, जिसमें पाकिस्तान के खिलाफ खेली गई जोरदार पारी भी शामिल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ