Rohit Sharma Captain: टी20 इंटरनेशनल से संन्यास लेने के बाद रोहित शर्मा फिलहाल वनडे और टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया की कप्तानी करते हुए दिखाई देते हैं। टी20 वर्ल्ड कप 2024 जीतने के बाद से रोहित की कप्तानी में टीम इंडिया को जीत से ज्यादा हार का सामना करना पड़ रहा है। हाल हीं टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के हाथों 3-0 से टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। घर पर मिली इतनी बड़ी टेस्ट हार के बाद कप्तान रोहित शर्मा के ऊपर भी काफी सवाल उठ रहे हैं। वहीं अब पूर्व भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा को लेकर भड़कता हुआ दिखाई दिया।
‘रोहित को कप्तानी से हटाओ’
टीम इंडिया जल्द ही ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है। जहां दोनों टीमों के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। रोहित शर्मा एक बार फिर से टीम इंडिया की अगुवाई करते हुए दिखाई दे सकते हैं। हालांकि इस सीरीज का पहला मैच रोहित मिस कर सकते हैं।
इसको लेकर पूर्व भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने कहा कि, कप्तान के लिए सीरीज का पहला मैच खेलना जरुरी होता है। चोट की वजह से नहीं खेलना वो बात अलग है। लेकिन अगर कप्तान ही उपलब्ध नहीं होगा तो उपकप्तान के ऊपर काफी दबाव होगा। अगर रोहित शर्मा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहला टेस्ट मैच नहीं खेल पाते हैं तो रोहित को हटाकर जसप्रीत बुमराह को पूरी सीरीज के लिए कप्तान बनाना चाहिए और रोहित को एक खिलाड़ी के रूप में वापसी करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें:- Virat Kohli के 5 बड़े रिकॉर्ड, जिनका टूटना न के बराबर, सचिन से भी आगे
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगी अग्निपरीक्षा
न्यूजीलैंड से टेस्ट सीरीज 3-0 से हारने के बाद टीम इंडिया को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल प्वाइंट्स टेबल में भी तगड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के ऊपर अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की रेस से बाहर होने का खतरा भी मंडराने लगा है।
अब टीम इंडिया के सामने ऑस्ट्रेलिया की कड़ी चुनौती होने वाली है। इस पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को 4 में जीत हासिल करनी है, जो भारत के लिए किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है। अगर टीम इंडिया को ऑस्ट्रेलिया में जीतना है तो रोहित शर्मा और विराट कोहली का फॉर्म में लौटना काफी जरूरी है।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: रोहित के बाद कौन होगा अगला कप्तान? 3 फ्यूचर स्टार का नाम आया सामने
संबंधित खबरें
11 अक्टूबर से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
41 mins agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
2 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
3 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
4 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
5 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI तीसरा टी20 मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
5 hrs ago'सिर्फ ओपनर्स की जगह पक्की है…' गौतम गंभीर ने दिया बड़ा बयान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे T20I में हार के बाद छलका संजू सैमसन का दर्द
6 hrs agoअर्जुन तेंदुलकर हुए टीम से बाहर, रणजी ट्रॉफी के लिए गोवा के स्क्वॉड का ऐलान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines