Rohit Sharma (14)
विज्ञापन

VIDEO: रोहित के बाद कौन होगा अगला कप्तान? 3 फ्यूचर स्टार का नाम आया सामने

Rohit Sharma: रोहित शर्मा के संन्यास के बाद ये 3 खिलाड़ी भारतीय टीम की कमान संभालने के प्रबल दावेदार हैं। इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन भी टीम इंडिया के लिए शानदार रहा है।

Rohit Sharma: रोहित शर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली गई टेस्ट सीरीज में 3-0 से शर्मनाक अंदाज में हार का सामना करना पड़ा। भारतीय टीम ने 12 साल बाद घर पर टेस्ट सीरीज गंवाई। सीरीज के बाद रोहित शर्मा के संन्यास पर जोरों शोरों के साथ चर्चा होने लगी। कई पूर्व भारतीय खिलाड़ियों ने रोहित के संन्यास को लेकर भी अपने विचार रखे हैं। रोहित शर्मा इन दिनों 37 साल के हैं। ऐसे में आने वाले 2,3 सालों में वह क्रिकेट के सभी प्रारूप से संन्यास ले सकते हैं।

ऐसे में उनके संन्यास के बाद किस खिलाड़ियों को भारतीय टीम की बागडोर मिलेगी? ये बड़ा सवाल है। ऐसे में माना जा रहा है कि रोहित के बाद भारतीय टेस्ट टीम की कप्तानी जसप्रीत बुमराह, ऋषभ पंत के अलावा शुभमन गिल संभाल सकते हैं। इन तीनों खिलाड़ियों में से किसी एक खिलाड़ी को टीम की कमान दी जा सकती है। अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं।

Advertisment

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ