IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जाएगी। हालांकि इस सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली भाग नहीं लेंगे। क्योंकि दोनों ही खिलाड़ी ने टेस्ट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। ऐसा कई साल बाद होने वाला है, जब रोहित और विराट एक साथ भारत की ओर से टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे। रोहित के संन्यास के बाद ऋषभ पंत ने उन्हें याद किया है। उन्होंने कहा है कि मैदान पर हिटमैन की याद आने वाली है।
पंत ने रोहित को याद किया
5 मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड रवाना हो चुकी है। पहला मैच 20 जून से खेला जाना है। इंग्लैंड रवाना होने के दौरान एक फैन ने पंत से पूछ लिया कि रोहित शर्मा आज कल कहां है। इस सवाल का जवाब देते हुए पंत ने कहा कि रोहित भाई गार्डन में घूम रहे हैं। उनके गार्डन की याद आएगी। याद दिला दें कि रोहित शर्मा ने एक टेस्ट सीरीज के दौरान भारतीय खिलाड़ियों को कहा था कि कोई गार्डन में नहीं घूमेगा, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुआ था। हालांकि पंत भी उसी क्षण को याद कर रोहित के बारे में ऐसा बोल रहे थे।
ऋषभ पंत चुने गए हैं उपकप्तान
रोहित शर्मा के संन्यास के बाद भारतीय टेस्ट टीम का कप्तान शुभमन गिल को बनाया गया है, जबकि उपकप्तानी का जिम्मा ऋषभ पंत को दिया गया है। गिल और पंत पर इंग्लैंड दौरे के लिए अहम जिम्मेदारी दी गई है। दोनों भारत के लिए कैसा प्रदर्शन करते हैं। ये आने वाला समय तय करेगा।