Rishabh Pant Injury Update: एशिया कप 2025 के आगाज से पहले टीम इंडिया के लिए खुशखबरी सामने आई है। ये खुशखबरी टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत से जुड़ी है जो एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हिस्सा नहीं हैं क्योंकि इंग्लैंड दौरे पर पंत को गंभीर रूप से चोट लग गई थी। अब ऋषभ पंत की चोट पर बड़ा अपडेट सामने आया है।
इस सीरीज से वापसी कर सकते हैं पंत
इंग्लैंड दौरे पर चौथे टेस्ट मैच के दौरान ऋषभ पंत को पैर में चोट लग गई थी। इसके बाद ये खिलाड़ी क्रिकेट मैदान से दूर है। अब रिपोर्ट सामने आ रही है कि वेस्टइंडीज के साथ होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज में ऋषभ पंत टीम इंडिया के लिए वापसी कर सकते हैं, हालांकि अगर इस सीरीज में भी उनकी वापसी नहीं होती है तो वे ऑस्ट्रेलिया दौरे पर वापसी कर सकते हैं। हालांकि इसको लेकर अभी पंत की मेडिकल रिपोर्ट सामने नहीं आई है। चोट के चलते पंत को एशिया कप 2025 के लिए भी टीम इंडिया में मौका नहीं मिला। जिसके चलते संजू सैमसन और जितेश शर्मा को सेलेक्टर्स ने विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में शामिल किया है।
सोशल मीडिया पर रिकवरी की जानकारी साझा कर रहे पंत
इंग्लैंड में चोट लगने के बाद ऋषभ पंत मुंबई पहुंचे थे, जहां मेडिकल टीम द्वारा उनकी चोट की जांच की गई थी। फिलहाल पंत के पैर में ब्रेस लगा हुआ है और डॉक्टर्स ने पंत को एनसीए में अपना रिहैबिलिटेशन शुरू करने की भी सलाह दी है। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी पंत चोट की रिकवरी की जानकारी साझा करते रहते हैं।
क्रिस वोक्स की गेंद से हुए थे चोटिल
इंग्लैंड दौरे पर चौथा टेस्ट मैच मैनचेस्टर में खेला गया था। इस मैच में क्रिस वोक्स की एक गेंद पर रिवर्स शॉट मारने के चक्कर में पंत को दाहिने पैर में गंभीर चोट लग गई थी। जिसके बाद उनको मैदान से बाहर ले जाया गया था, हालांकि बाद में उन्होंने दर्द में भी टीम के लिए बल्लेबाजी की थी, इसके बाद सीरीज आखिरी टेस्ट मैच से पंत बाहर हो गए थे।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup में प्लेइंग-11 बनाते हुए ये गलती पड़ेगी टीम इंडिया को भारी, कप्तान SKY को मिली दिग्गज से ‘लाख टके’ की सलाह
संबंधित खबरें
भारत को हराकर वेस्टइंडीज ने ऐतिहासिक जीत के साथ बना दिए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 hrs agoIND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
6 hrs agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
6 hrs ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
7 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
7 hrs agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
8 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
9 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
9 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines