Asia Cup में प्लेइंग-11 बनाते हुए ये गलती पड़ेगी टीम इंडिया को भारी, कप्तान SKY को मिली दिग्गज से 'लाख टके' की सलाह
एशिया कप के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर सभी की नजर है। सूर्यकुमार यादव को ट्रॉफी जीतने के लिए सबसे बढ़िया टीम कॉम्बिनेशन उतारना होगा। अब उन्हें पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने लाख टके की सलाह दी है।
Advice for Suryakumar Yadav: एशिया कप 2025 की शुरुआत आज से होने वाली है। टूर्नामेंट में टीम इंडिया का पहला मैच 10 सितंबर 2025 को अफगानिस्तान से देखने को मिलेगा। एशिया कप के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग 11 पर सभी की नजर है। कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर के टीम सिलेक्शन पर चीजें निर्भर करेंगी। इसी बीच भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने बताया कि प्लेइंग 11 बनाते हुए कौन सी गलती टीम इंडिया को भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन
टीम इंडिया को नहीं करनी होगी ये गलती
दिग्गज भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए कप्तान SKY को लाख टके की सलाह दी। उन्होंने कहा कि रोहित शर्मा ने टीम इंडिया को जब टी20 वर्ल्ड कप में जीत दिलाई थी, तो उनके पास तीन ऑलराउंडर थे। इससे टीम का संतुलन बेहतर हो रहा था। हालांकि, सूर्या के पास ऐसा नहीं है। उन्हें टीम कॉम्बिनेशन पर ध्यान देना होगा। कैफ ने कहा, ‘रोहित शर्मा की टीम ने तीन ऑलराउंडर्स (अक्षर पटेल, रवींद्र जडेजा और हार्दिक पांड्या) के साथ टी20 वर्ल्ड कप जीता था। इसका अर्थ था कि उनके पास 6 गेंदबाजी विकल्प थे और 8 नंबर तक बल्लेबाजी थी। एशिया कप में सिर्फ दो ही ऑलराउंडर्स हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल हैं। भारत को नया विनिंग कॉम्बिनेशन ढूंढना होगा। वॉशिंगटन सुंदर को मिस किया जाएगा।’
विज्ञापन
Rohit's team won the T20 World Cup with 3 all-rounders – Axar, Jadeja, Hardik – and that meant 6 proper bowling options and batting till 8. At Asia Cup, with only 2 genuine allrounders – Hardik and Axar. – India will have to find a new winning combination. Washington Sundar will…