IPL 2025: ऋषभ पंत पर लटकी तलवार, टीम में जगह बनाना अब होगा मुश्किल, पूर्व दिग्गज ने बताई बड़ी वजह

IPL 2025: ऋषभ पंत के लिए आईपीएल 2025 बेहद खराब रहा है। जिसके बाद अब पूर्व भारतीय क्रिकेटर का मानना है कि पंत के लिए टी20 टीम इंडिया में जगह पाना काफी मुश्किल होने वाला है।

Rishabh Pant

Rishabh Pant

विज्ञापन

IPL 2025: लखनऊ सुपर जांयट्स के कप्तान ऋषभ पंत इन दिनों बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं। आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन में पंत पर इतिहास की सबसे बड़ी बोली लगी और एलएसजी ने उनको 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन अभी तक सीजन-18 में पंत का खराब प्रदर्शन ही देखने को मिला है। उनकी टीम भी अब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। वहीं अब पंत के लिए आगे की राह काफी कठिन होती हुई दिखाई दे रही है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के मुताबिक पंत का अब टी20 टीम इंडिया में जगह पाना काफी मुश्किल है।

पंत को लेकर आकाश चोपड़ा का बड़ा बयान

ऋषभ पंत की खराब फॉर्म अब एलएसजी ही नहीं टीम इंडिया के लिए भी सिरदर्द बनती हुई दिखाई दे रही है। वहीं इस सीजन पंत के खराब फॉर्म को लेकर पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने जियो हॉट स्टार पर बोलते हुए कहा “सफलता और असफलताएं आपको बहुत कुछ सीखा सकती है। अब पंत को भी अपने इस बुरे दौर से सीखना और कड़ी मेहनत करनी होगी। टी20 टीम इंडिया में जगह बनाने के लिए पंत के लिए इस सीजन में रन बनाना बहुत जरुरी था लेकिन वे इस मौके को भुना नहीं पाए।”

विज्ञापन

इस सीजन बनाए महज 135 रन

लखनऊ सुपर जायंट्स और फैंस को इस बार ऋषभ पंत से काफी उम्मीदें थी, लेकिन उन्होंने अपने खराब प्रदर्शन से सभी का दिल तोड़ने का काम किया। नई टीम में आकर पंत अपनी छाप नहीं छोड़ पाए। अभी तक इस सीजन पंत के बल्ले से 12 मैचों में महज 135 रन ही निकले हैं। जिसमें एक अर्धशतक शामिल है।

विज्ञापन

सनराइजर्स हैदराबाद ने दिखाया बाहर का रास्ता

बीती रात लखनऊ सुपर जायंट्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में एलएसजी को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। इस हार के साथ एलएसजी की टीम प्लेऑफ की रेस भी बाहर हो गई थी। इस मैच में भी पंत के बल्ले से महज 7 रन ही निकले थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ