IND vs ENG: चोटिल होकर Ambulance से अस्पताल पहुंचे ऋषभ पंत, LIVE मैच में अचानक स्टार खिलाड़ी को क्या हुआ?

Rishabh Pant: ऋषभ पंत इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे मैच में चोटिल होकर रिटार्यड हर्ट हो गए हैं। उनकी चोट इतनी गंभीर थी कि उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया।

Cricket News - 2025-07-23T225415.807
विज्ञापन

Rishabh Pant: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर के मैदान पर खेला जा रहा है। मैच के पहले दिन ऋषभ पंत शानदार बल्लेबाजी कर रहे थे। हालांकि 68वें ओवर के दौरान कुछ ऐसा हो गया, जिसकी कल्पना पंत के अलावा भारतीय टीम ने नहीं की होगी। पंत इस ओवर में बुरी तरह जख्मी हो गए। इस वजह से उन्हें अचानक मैदान छोड़ना पड़ गया। बाद में उन्हें एंबुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। आइए जानते हैं पूरा मामला…

विज्ञापन

पंत पहुंचे अस्पताल

ऋषभ पंत इस मैच में कमाल की बल्लेबाजी कर रहे थे। इंग्लैंड की ओर से 68वां ओवर क्रीस वोक्स करने के लिए आएं। इस दौरान उनके ओवर में पंत को गेंद से जोरदार चोट लगी और वह बुरी तरह चोटिल हो गए। उनका पैर भी सूज गया और खून भी बहने लगा। इसके बाद तुरंत मौके पर मेडिकल टीम पहुंची और जैसे तैसे पंत को स्टेडियम से बाहर ले जाया गया। चोट काफी गंभीर थी। इस दौरान एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल स्कैन के लिए ले जाया गया। पंत की हालत देखकर ऐसा कहा जा सकता है कि वह इस मैच से बाहर हो सकते हैं।

पंत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

पंत ने इस मैच में शानदार बल्लेबाजी की। वह इंग्लैंड की सरजमीं पर टेस्ट प्रारूप में 1 हजार रन बनाने वाले दुनिया के पहले विदेशी विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं। पंत से पहले आज तक कोई भी विदेशी विकेटकीपर ऐसा कारनामा नहीं कर पाया था। लेकिन पंत ने अपना नाम इतिहास के पन्नों में लिखवा लिया। पंत ने रिटायर्ड हर्ट होने से पहले उन्होंने 48 गेंदों में 37 रन बनाए थे। उनके बल्ले से 2 चौके के अलावा 1 छक्का निकला।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ