Ricky Ponting Border Gavaskar Trophy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 22 नवंबर से शुरू होने जा रही बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी को लेकर रिकी पोंटिंग ने बड़ी भविष्यवाणी कर डाली है। पोंटिंग का कहना है कि रोहित की सेना पांच में से किसी तरह सिर्फ एक ही मैच में जीत दर्ज कर पाएगी। पिछले दो दौरे पर टीम इंडिया का प्रदर्शन कंगारू सरजमीं पर कमाल का रहा है। 2018 में विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को चारों खाने चित किया था। वहीं, 2020-21 में अजिंक्य रहाणे की अगुवाई में टीम इंडिया ने कंगारुओं का घमंड चकनाचूर किया था।
पोंटिंग ने की चौंकाने वाली भविष्यवाणी
आईसीसी के रिव्यू शो पर बातचीत करते हुए रिकी पोंटिंग ने बॉर्डर-गावस्कर सीरीज को लेकर प्रिडिक्शन की। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि पांच मैचों में से टीम इंडिया किसी तरह से एक ही टेस्ट में जीत दर्ज करने में सफल रहेगी। मेरे हिसाब से ऑस्ट्रेलिया इस समय ज्यादा संतुलित, सेटल्ड और अनुभवी टीम नजर आ रही है। इसके साथ ही हम सभी को पता है कि ऑस्ट्रेलिया को घर में हराना कितना मुश्किल है। ऐसे में मेरे हिसाब से सीरीज का नतीजा ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में 3-1 से होगा।” बता दें कि ऑस्ट्रेलियाई टीम इस समय शानदार फॉर्म में चल रही है। वहीं, रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया को हाल ही में न्यूजीलैंड के हाथों अपने ही घर में 3-0 से हार का मुंह देखना पड़ा।
शमी के ना होने का मिलेगा कंगारुओं को फायदा
रिकी पोंटिंग का मानना है कि मोहम्मद शमी का भारतीय टीम में ना होना ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी खबर है। पोंटिंग के मुताबिक, शमी के ना होने से टीम इंडिया के ऑस्ट्रेलिया को हराने के चांस पहले ही काफी कम हो गए हैं। शमी वनडे वर्ल्ड कप में धांसू प्रदर्शन के बाद से क्रिकेट के मैदान पर नहीं लौट सके हैं। भारतीय तेज गेंदबाज को टखने की इंजरी की वजह से सर्जरी से भी गुजरना पड़ा था, जिसके बाद से वह मैदान पर लौटने की तैयारी कर रहे हैं। माना जा रहा था कि शमी पूरी तरह से फिट होकर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया से जुड़ सकते हैं। हालांकि, अब ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार, रणजी टीम में उनका सिलेक्शन ना होने के बाद शमी का बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में खेलना लगभग असंभव हो गया है।
संबंधित खबरें
इंग्लैंड के दिग्गज जेम्स एंडरसन की इटली क्रिकेट में एंट्री
13 mins agoभारत को लगा बड़ा झटका, प्रसिद्ध कृष्णा न्यूजीलैंड वनडे सीरीज से हुए बाहर
23 mins agoभारत सीरीज से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की रिकॉर्ड कमाई
50 mins agoWWE रिंग में फिर आएगा John Cena का तूफान, कंपनी ने दी खुशखबरी
1 hr ago20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
1 hr ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
2 hrs agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
2 hrs agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines