RCB Qualification Scenario IPL 2024: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को आईपीएल 2024 का आखिरी लीग मैच 18 मई को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलना है। यह मैच दोनों ही टीमों के लिए प्लेऑफ की दृष्टिकोण से काफी अहम होने वाला है। अगर सीएसके इस मैच को अपने नाम कर लेती है, तो वह प्लेऑफ के लिए आसानी से क्वालीफाई कर सकती है, क्योंकि चेन्नई सुपर किंग्स का नेट रन रेट काफी अच्छा है। दूसरी ओर अगर आरसीबी को क्वालीफाई करना है, तो इसका एक रास्ता है कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 18.1 ओवर में 180 रन चेज करे या 18 रनों से 180 के लक्ष्य को डिफेंड कर जीत दर्ज करे। लेकिन आपको बता दें कि बेंगलुरु इस समीकरण को पूरा किए बिना भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सकता है।
ये भी पढ़ें:- RCB vs DC: 5 कैच ड्रॉप… 2 अनलकी रन आउट, ‘बेंगलुरु For A Reason’, फैंस दे रहे रिएक्शन
18.1 ओवर में 180 रन चेज जरूरी नहीं
बेंगलुरु के पास क्वालीफाई करने के दो रास्ते हैं। पहला रास्ता है कि आरसीबी चेन्नई सुपर किंग्स को हराते हुए नेट रन रेट उससे बेहतर कर ले। इसके लिए बेंगलुरु को चेन्नई के खिलाफ 18.1 ओवर में 180 रनों का लक्ष्य चेज या फिर 180 के लक्ष्य को 18 रनों से जीतने की जरूरत है। लेकिन इसके अलावा भी एक रास्ता है, जिसके जरिए आरसीबी क्वालीफाई कर सकती है। बेंगलुरु को क्वालीफाई करने के लिए अगला मैच तो जीतना ही होगा, लेकिन वह बताए गए समीकरण को बिना पूरा किए भी क्वालीफाई कर सकता है। इसके लिए यह जरूरी है कि सनराइजर्स हैदराबाद अगला दोनों मुकाबला हार जाए।
ये भी पढ़ें:- RCB की मेंस टीम के साथ बन रहा वुमेंस टीम जैसा संयोग, फैंस को याद आई WPL 2024
कैसे क्वालीफाई कर सकती है आरसीबी
पैट कमिंस की अगुवाई वाली सनराइजर्स हैदराबाद अभी तक कुल 12 मुकाबले खेल चुकी है, जिनमें से 7 मैच अपने नाम कर अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। हैदराबाद का नेट रन रेट बेंगलुरु से सिर्फ थोड़ा ही अच्छा है। अगर हैदराबाद अपना अगला दोनों मैच हार जाता है, तो यह भी बेंगलुरु के लिए क्वालिफिकेशन का जरिया बन सकता है। अभी तक सिर्फ कोलकाता नाइट राइडर्स ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर सका है। राजस्थान भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर चुका है। ऐसे में 2 टीमों की जगह फुल हो चुकी है। 2 टीमों के लिए अभी भी जगह बची रहेगी। अगर हैदराबाद अगला दोनों मैच हार जाता है, तो उसके नेट रन रेट पर भी जरूर असर पड़ेगा।
ये भी पढ़ें:- RCB vs CSK: 18 मई को करो या मरो मुकाबला, क्वालिफिकेशन के लिए बेंगलुरु को कितनी बड़ी जीत की जरूरत?
CSK-RCB दोनों कर सकती है क्वालीफाई
अगर हैदराबाद आगामी दोनों मैच हार जाता है, तो यह जरूरी नहीं होगा कि आरसीबी चेन्नई सुपर किंग्स को हराने के साथ-साथ नेट रन रेट भी चेन्नई से बेहतर करे। अगर बेंगलुरु सिर्फ चेन्नई को हरा भी देती है और नेट रन रेट थोड़ा बेहतर कर लेता है, ताकि हैदराबाद से अच्छा नेट रन रेट हो जाए, तो बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स दोनों प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। ऐसी स्थिति में चेन्नई और बेंगलुरु में से जिसका नेट रन रेट अच्छा होगा, वह तीसरे स्थान के लिए जबकी दूसरी टीम चौथे स्थान के लिए क्वालीफाई करेगी।
संबंधित खबरें
ऋतुराज गायकवाड़ की बढ़ी मुश्किलें, 3 वनडे मैचों में लगातार हुए फ्लॉप
10 mins agoरणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
59 mins agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
1 hr agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
4 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
6 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines