RCB vs CSK Head To Head: बेंगलुरु के लिए आसान नहीं होगा चेन्नई को हराना, आंकड़ों से समझें

RCB vs CSK Head To Head: IPL 2024 के 68वें मुकाबले में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। दोनों टीमों के लिए यह मैच काफी अहम है।

RCB vs CSK Head To Head Chennai Super Kings Royal Challengers Bengaluru playoff

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। इमेज क्रेडिट- IPL

RCB vs CSK Head To Head: IPL 2024 के 68वें मुकाबले में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से होगा। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में होने वाला यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए काफी अहम है। CSK ने 17वें सीजन में अब तक 13 मैच खेले हैं और 7 में जीत दर्ज की है। 14 अंकों के साथ टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर (+0.528) पर है। दूसरी ओर RCB ने अब तक 13 में से 6 मुकाबलों पर कब्जा जमाया है। 12 अंकों के साथ टीम छठे पायदान (+0.387) पर है।

विज्ञापन

बड़े अंतर से हराना होगा

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का नेट रन रेट चेन्नई सुपर किंग्स से खराब है। ऐसे में अब दोनों टीमों के फैंस की नजर 18 मई पर टिकी हुई है। RCB अगर चेन्नई को हरा देती है, फिर भी प्लेऑफ में जगह पक्की नहीं कर पाएगी। बेंगलुरु अगर अगला मैच जीतती है, तो भी 7 मैच ही जीत पाएगी। ऐसे में RCB को नेट रन रेट का भी ध्यान रखना होगा। RCB को अंतिम 4 में जगह बनानी है तो बड़े अंतर से CSK को मात देनी होगी।

विज्ञापन

इतने अंतर से हराना होगा

RCB इस मैच में अगर पहले बल्लेबाजी करती है और CSK को 180 रनों का लक्ष्य देती है, तो RCB को 18 रनों से जीत की जरूरत होगी। दूसरी ओर अगर RCB चेज करती है, तो 180 रनों के लक्ष्य को 18.1 ओवर में चेज करना होगा। अगर RCB इस अंतर से चेन्नई को हरा देती है, तो प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के योग्य बन जाएगी। ऐसे में RCB की पूरी कोशिश होगी कि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हर हाल में मुकाबले को जीते।

विज्ञापन

चेन्नई का पलड़ा भारी

चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच हेड टू हेड के आंकड़ों पर नजर डालें तो CSK का पलड़ा भारी है। दोनों टीमों के बीच IPL में अब तक 32 बार भिड़ंत हुई है। इस दौरान चेन्नई ने 22 मैच जीते हैं, वहीं बेंगलुरु को सिर्फ 10 में जीत मिली है। IPL 2024 के पहले मैच में RCB और CSK टकराई थी। इस मैच में चेन्नई ने बेंगलुरु को 6 विकेट से पटखनी दी थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ