SRH vs GT Preview: इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 66वें मैच में गुजरात टाइटंस की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद से होगी। यह मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। 17वें सीजन में हैदराबाद ने अब तक 12 मैच खेले हैं। इस दौरान टीम ने 7 मैच जीते हैं और 5 में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है। 14 अंकों के साथ SRH पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है। 1 और जीत हैदराबाद की प्लेऑफ में दावेदारी मजबूत करा सकती है। दूसरी ओर GT ने 13 में से 5 मैच जीते हैं और टीम पहले ही एलिमिनेट हो चुकी है। हालांकि, गुजरात टाइटंस SRH का खेल खराब कर सकती है।
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11
सनराइजर्स हैदराबाद: अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, विजयकांत व्यासकांत, टी नटराजन।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, शाहरुख खान, मैथ्यू वेड (विकेटकीपर), डेविड मिलर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, नूर अहमद, उमेश यादव, मोहित शर्मा, कार्तिक त्यागी।
हेड टू हेड के आंकड़े
गुजरात टाइटंस और सनराइजर्स हैदराबाद IPL में अब तक 4 बार टकराई हैं। इस दौरान GT ने 3 मैच जीते हैं, वहीं SRH को 1 मैच में जीत मिली है। राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में हैदराबाद ने अब तक 56 मैच खेले हैं। अपने होम ग्राउंड पर SRH को 34 मुकाबलों में जीत मिली है और 21 में उन्हें हार मिली है। 1 मैच पर हैदराबाद ने सुपर ओवर में कब्जा जमाया है। SRH ने होम ग्राउंड पर पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 मैच और चेज करते हुए 19 मैच जीते हैं।