RCB vs CSK: 18 मई को निर्णायक मुकाबला, अगर बारिश ने बिगाड़ा खेल... तो कौन करेगा क्वालीफाई

RCB vs CSK IPL 2024: चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच 18 मई को हाईवोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा। इस मैच को जो टीम अपने नाम करेगी, वह प्लेऑफ खेल सकती है। लेकिन क्या आपने सोचा है कि अगर इस मैच में बारिश हो जाए, तो प्लेऑफ के लिए कौन क्वालीफाई करेगा।

RCB vs CSK IPL 2024 Playoff Scenario Qualification Who Will Benifit From Rain

विराट कोहली और एमएस धोनी।

RCB vs CSK IPL 2024: आईपीएल 2024 में क्वालिफिकेशन की दृष्टिकोण से चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच सबसे बड़ा मुकाबला खेला जाएगा। यह एक मैच तय कर देगा कि प्लेऑफ के लिए कौन क्वालीफाई कर रहा है और किसका सफर यहीं समाप्त हो रहा है। आरसीबी और सीएसके के बीच यह मैच आज यानी 18 मई को चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। बेंगलुरु लगातार 5 मैच जीतकर आ रहा है, ऐसे में अगर आरसीबी को चेन्नई के खिलाफ थोड़ी बड़ी जीत हासिल होती है, तो वह प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। लेकिन क्या आपने सोचा है कि अगर बारिश के कारण मुकाबला रद्द होता है, तो प्लेऑफ में कौन क्वालीफाई करेगा। चलिए हम आपको बताते हैं क्या है पूरा समीकरण।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश हुई तो कौन खेलेगा प्लेऑफ

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए यह करो या मरो का मैच होने वाला है। ऐसे में फैंस को एक सवाल खाए जा रहा है कि अगर बेंगलुरु ने चेन्नई के खिलाफ बड़ी जीत हासिल की, फिर तो आरसीबी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई तो कर ही जाएगी, लेकिन अगर यह मैच ही नहीं हो सका, तो अंजाम क्या होगा। अगर बारिश के कारण यह मुकाबला रद्द हो जाता है, तो सीएसके और आरसीबी में से प्लेऑफ के लिए कौन क्वालीफाई करेगी। बता दें कि अगर बारिश के कारण यह मैच नहीं खेला जाता है, तो बेंगलुरु प्लेऑफ की रेस से बाहर हो जाएगी, जबकि सीएसके क्वालीफाई कर जाएगी।

विज्ञापन

समझें अंकतालिका का पूरा समीकरण

बेंगलुरु इस आईपीएल सीजन अभी तक कुल 13 मुकाबले खेल चुकी है, जिनमें से 6 मैच अपने नाम कर 12 प्वाइंट्स के साथ अंकतालिका में सातवें स्थान पर है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स 13 मैचों में से 7 मैच अपने नाम कर 14 अंकों के साथ अंकतालिका में चौथे स्थान पर है। ऐसे में अगर मैच में बारिश होती है, तो दोनों टीमों को एक-एक अंक मिलेंगे। ऐसे में चेन्नई 15 अंक के साथ प्लेऑफ में क्वालीफाई कर जाएगी। बारिश होने पर एक अंक तो बेंगलुरु को भी मिलेगा, लेकिन फिर भी आरसीबी के सिर्फ 13 प्वाइंट ही हो पाएंगे। ऐसे में बेंगलुरु के फैंस कभी नहीं चाहेंगे कि बारिश के कारण यह मुकाबला रद्द हो जाए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ