RCB vs CSK: महामुकाबले से पहले मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, बेंगलुरु फैंस की बढ़ी टेंशन

IMD Big Alert on RCB vs CSK: मौसम विभाग ने चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेले जाने वाले मुकाबले को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। इससे आरसीबी के करोड़ों फैंस की टेंशन बढ़ गई है। चलिए आपको बताते हैं 18 मई को कैसा रहेगा बेंगलुरु का मौसम।

RCB vs CSK IPL 2024 Playoff Match IMD Alert Qualification Race

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स।

IMD Big Alert on RCB vs CSK: आईपीएल 2024 का 68वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाएगा। यह मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी क्रिकेट स्टेडियम में होने वाला है। इस एक मुकाबले पर बहुत कुछ निर्भर करने वाला है। अगर बेंगलुरु इस मैच में बड़ी जीत हासिल करने में कामयाब रहता है तो आरसीबी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। दूसरी ओर अगर चेन्नई इस मैच को जीतती है, तो वह भी क्वालीफाई कर जाएगी। लेकिन मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है, वह हैरान कर देने वाली है। मौसम विभाग ने इस महामुकाबले से पहले बताया कि यह मैच बारिश के कारण रद्द हो सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश होने की संभावना 70 फीसदी

बेंगलुरु और चेन्नई के बीच यह मुकाबला 18 मई को खेला जाएगा। इस कड़ी में मौसम विभाग ने जो जानकारी दी है, इससे बेंगलुरु के फैंस टेंशन में आ गए हैं। आईएमडी ने बताया कि इस दिन तेज बारिश हो सकती है, जिसके कारण मुकाबले पर पानी फिर सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक इस दिन आसमान में बादल होने की संभावना 99 फीसदी है, जबकि बारिश होने की संभावना 70 फीसदी है। इससे साफ है कि महा मुकाबला रद्द होने की संभावना काफी अधिक है। ऐसे में मौसम विभाग ने आरसीबी फैंस की टेंशन बढ़ा दी है। दूसरी ओर मौसम विभाग की अपडेट से चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस में खुशी की लहर दौड़ उठी है।

विज्ञापन

किस टीम को होगा बारिश से फायदा

अगर आरसीबी और चेन्नई के बीच खेला जाने वाला मुकाबला बारिश के कारण रद्द होता है, तो इससे चेन्नई सुपर किंग्स को फायदा हो जाएगा। चेन्नई अंकतालिका में फिलहाल 13 मैचों में से 7 मैच अपने नाम कर 14 प्वाइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर है। दूसरी ओर आरसीबी 13 मैचों में 6 मैच अपने नाम कर अंकतालिका में छठे स्थान पर है। अगर यह मुकाबला रद्द हो जाता है, तो चेन्नई और बेंगलुरु दोनों को एक-एक प्वाइंट मिल जाएंगे। ऐसे में चेन्नई 15 प्वाइंट्स के साथ प्लेऑफ में प्रवेश कर जाएगा। दूसरी ओर आरसीबी के भले ही 13 प्वाइंट्स हो जाएंगे, लेकिन वह भी प्लेऑफ से बाहर हो जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ