IPL 2025 के नए शेड्यूल से बिगड़ जाएगा RCB का खेल! मुश्किल में फंस सकती है रजत पाटीदार की सेना

RCB IPL 2025: आईपीएल 2025 के नए शेड्यूल से आरसीबी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

RCB Team

RCB Team

विज्ञापन

RCB IPL 2025: आईपीएल 2025 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए शानदार गुजरा है। 11 मैचों में से आरसीबी ने 8 में जीत का स्वाद चखा है और टीम प्लेऑफ की दहलीज पर खड़ी हुई है। फिलहाल इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन को एक हफ्ते के लिए स्थगित किया गया है। भारत-पाकिस्तान के बीच जारी तनाव की वजह से बीसीसीआई ने खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया है। बीसीसीआई बचे हुए मैचों का नया शेड्यूल जल्द ही जारी करने वाली है। हालांकि, नए शेड्यूल से आरसीबी का भारी नुकसान हो सकता है। कैसे और क्यों वो आइए आपको समझाते हैं।

नए शेड्यूल से आरसीबी को होगा नुकसान

अब कहानी कुछ ऐसी है कि बीसीसीआई नए शेड्यूल में बचे हुए सभी मैचों को तीन से चार वेन्यू पर कराने की तैयारी में है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय बोर्ड चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद और मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में बचे हुए मैचों को कराने की प्लानिंग में है। अब इस स्थिति में आरसीबी को अपने बाकी तीनों ही मैच चिन्नास्वामी के मैदान पर ही खेलने होंगे। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को इस सीजन अपना होम ग्राउंड कुछ खास रास नहीं आया है।

विज्ञापन

चिन्नास्वामी में आरसीबी ने अब तक कुल 5 मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 3 में हार झेलनी पड़ी है। अब यूं तो आरसीबी को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए सिर्फ एक जीत चाहिए, लेकिन यह बात याद रखनी होगी कि इस मैदान पर घरेलू टीम को शुरुआती तीनों ही मैचों में हार का मुंह देखना पड़ा था। यानी आईपीएल 2025 के 2.0 का नया शेड्यूल आरसीबी की टेंशन बढ़ा सकता है।

जबरदस्त फॉर्म में आरसीबी

भारत-पाकिस्तान तनाव के चलते लगे एक हफ्ते के ब्रेक से पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए यह सीजन कमाल का गुजरा है। बल्लेबाजी में विराट कोहली और फिल सॉल्ट ने जमकर तबाही मचाई है। वहीं, खुद कप्तान रजत पाटीदार भी आईपीएल 2025 के सीजन में अपनी छाप छोड़ने में सफल रहे हैं। कोहली 11 मैचों में 505 रन ठोक चुके हैं। गेंदबाजी में जोश हेजलवुड, भुवनेश्वर कुमार ने बढ़िया गेंदबाजी की है, तो बीच के ओवर्स में सुयश शर्मा ने खासा प्रभावित किया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ