हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs ENG: नागपुर वनडे में जडेजा ने मचाया धमाल, 3 विकेट लेकर हासिल की खास उपलब्धि

India vs England 1st ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच नागपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में 3 विकेट लेकर रवींद्र जडेजा ने एक खास उपलब्धि को अपने नाम किया है।

विज्ञापन
Ravindra Jadeja

India vs England 1st ODI: भारत और इंग्लैंड के बीच पहला वनडे मैच नागुपर में खेला जा रहा है। इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड की टीम 248 रन ही बना पाई। वहीं टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा का धमाल देखने के मिला। 3 विकेट लेने के बाद जडेजा के नाम इंटरनेशनल क्रिकेट में एक खास उपलब्धि दर्ज हो गई है।

जडेजा ने पूरे 600 इंटरनेशनल विकेट

नागपुर वनडे में रवींद्र जडेजा ने 9 ओवर में महज 26 रन देकर 3 विकेट हासिल किए। इस दौरान उन्होंने जो रूट, जैकब बेथेल और आदिल रशीद को पवेलियन का रास्ता दिखाया। 3 विकेट लेने के साथ ही जडेजा ने अपने 600 इंटरनेशनल विकेट भी पूरे कर लिए हैं। जडेजा अब 600 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले छठे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं।

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: नागपुर में सिर चढ़कर बोला ‘सर जडेजा’ का जादू, यह कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय

जो रूट को किया 12वीं बार आउट

इस मैच में इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जो रूट की भी लंबे समय के बाद वनडे टीम में वापसी हुई, लेकिन इस मैच में रूट कुछ खास कमाल नहीं कर पाए। इस मैच में जो रूट 31 गेंदों पर महज 19 रन बनाकर आउट हुए। जडेजा ने वनडे क्रिकेट में जो रूट को 12वीं बार आउट किया है। इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ को जडेजा 11 बार वनडे क्रिकेट में आउट कर चुके हैं।

248 पर सिमटी इंग्लैंड की टीम

इस मैच में इंग्लैंड की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 47.4 ओवर में 248 रन पर ढेर हो गई। इंग्लैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान जोस बटलर ने सबसे ज्यादा 52 रनों की पारी खेली। इसके अलावा जैकब बेथेल ने 51 रन बनाए। वहीं टीम इंडिया की तरफ से गेंदबाजी करते हुए हर्षित राणा और रवींद्र जडेजा ने 3-3 विकेट चटकाए।

ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: जो कोई भारतीय नहीं कर सका, वो हर्षित राणा ने कर दिखाया, नागपुर में रच डाला इतिहास

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें