हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

PSL 2025: रमीज राजा को अचानक आई IPL की याद, मैच के बाद हो गई गजब 'बेइज्जती'

PSL 2025 में मंगलवार को रमीज राजा से एक ऐसी गलती हो गई, जिसकी वजह से उनकी जमकर फजीहत हो रही है।

विज्ञापन
Ramiz Raza PSL 2025

Ramiz Raza PSL 2025: भारत के पड़ोसी मुल्क में इस समय पाकिस्तान सुपर लीग (PSL) का घमासान जारी है। पाकिस्तानी खिलाड़ी अकसर अलग-अलग वजहों से सुर्खियों में बने रहते हैं। मंगलवार को इस लीग में भी ऐसा ही हुआ, जहां पूर्व कप्तान और इस समय कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे रमीज राजा से एक बड़ी गलती हो गई, जिसकी वजह से उनकी जमकर फजीहत हो रही है। दरअसल पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन के दौरान उन्होंने गलती से पीएसएल की जगह आईपीएल बोल दिया।

उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह घटना मंगलवार को मुल्तान सुल्तांस और लाहौर कलंदर्स के बीच मैच के बाद हुई। पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन की मेजबानी कर रहे रमीज ने मैच की दूसरी पारी के दौरान फखर जमान को आउट करने के लिए जोशुआ लिटिल के कैच की तारीफ करते हुए यह गलती की।

यह भी पढ़ें: PSL 2025: ‘थप्पड़ कांड’ से गरमाया माहौल, सीधे जमीन पर गिरा खिलाड़ी, VIDEO वायरल

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

उन्होंने लिटिल को अपना ‘कैच ऑफ द मैच’ अवॉर्ड लेने के लिए इनवाइट किया और उनकी फील्डिंग की तारीफ करते हुए इसे पीएसएल के बजाय ‘आईपीएल का कैच’ कह दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है और पाकिस्तानी फैंस इस गलती के लिए उन्हें माफी मांगने की मांग कर रहे हैं।

 

एक साथ हो रहा PSL-IPL का आयोजन

बता दें कि यह इतिहास में पहली बार है, जब पीएसएल आईपीएल के साथ ही आयोजित किया जा रहा है। दर्शकों की संख्या बढ़ाने के लिए टूर्नामेंट के आयोजकों ने बड़ा कदम उठाते हुए मैच शुरू होने के समय में बदलाव किया और इसे रात साढ़े आठ बजे शुरू करने का फैसला किया। यह टूर्नामेंट टीम के खिलाड़ियों को कुछ अनोखे गिफ्ट देने के लिए भी चर्चा में रहा है, जहां कराची किंग्स ने जेम्स विंस को गिफ्ट के रूप में हेयर ड्रायर दिया था।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: IPL 2025: केएल राहुल ने एक्स बॉस संजीव गोयनका से लिया परफेक्ट ‘बदला’, जिंदगी भर नहीं भूल पाएंगे LSG के मालिक

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola