PSL 2025: 'थप्पड़ कांड' से गरमाया माहौल, सीधे जमीन पर गिरा खिलाड़ी, VIDEO वायरल

PSL 2025 में मंगलवार को ‘थप्पड़ कांड’ हो गया। मुल्तान सुल्तांस और लाहौर कलंदर्स के बीच खेले गए इस मैच में घटी एक घटना ने सबका ध्यान खींचा है।

PSL 10

PSL 10

PSL 2025: पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 10) में मंगलवार को गजब हो गया, जहां एक घटना ने सभी को चौंका दिया। यह घटना मुल्तान सुल्तान और लाहौर कलंदर्स के बीच हुए मैच में हुई, जब गेंदबाज उबैद शाह ने विकेट लेने के बाद अजीबोगरीब जश्न मनाया, जिसने एक अलग ही रूप ले लिया। यहां सैम बिलिंग्स को बॉलिंग कर रहे उबैद ने कामरान गुलाम के शानदार कैच की बदौलत बल्लेबाज को आउट कर दिया।

विज्ञापन

आउट होने के बाद शाह ने विकेटकीपर उस्मान खान को हमेशा की तरह हाई-फाइव देने के बजाय गलती से उनके सिर पर थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ लगते ही उस्मान तुरंत जमीन पर गिर गए। यह गजब वाकया सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

बिलिंग्स के विकेट से पलट गया मैच

बिलिंग्स का विकेट मुल्तान सुल्तांस के लिए काफी अहम था, क्योंकि वह मैच को उनसे दूर ले जाने लगे थे। उन्होंने 23 गेंदों पर 43 रन बनाए, जिसमें चार छक्के और दो चौके शामिल थे। हालांकि, उनके आउट होने से लाहौर की दिक्कतें बढ़ गईं और आखिर में मुल्तान की टीम यह मैच 33 रनों से जीतने में सफल रही।

विज्ञापन

उबैद शाह ने की जोरदार गेंदबाजी

उबैद शाह बेशक अपने साथी खिलाड़ी को गलती से मारने की वजह से ट्रोल हो रहे हों, लेकिन उन्होंने शानदार गेंदबाजी करके अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने अपने कोटे के चार ओवरों में 37 रन देकर तीन अहम विकेट झटके। उन्होंने यहां बिलिंग्स के अलावा सलामी बल्लेबाज फखर जमान और डेरिल मिचेल के बड़े विकेट झटके। इन दोनों में से अगर कोई एक बल्लेबाज भी आखिर तक बैटिंग करता तो निश्चित तौर पर मुल्तान टीम की मुश्किलें बढ़ जातीं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ