IND vs BAN: भारत या फिर बांग्लादेश किस टीम का रहेगा चेन्नई में बोलबाला? यहां जानिए पिच का मिजाज

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली 2 मैच की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला चेन्नई में खेला जाना है। चेन्नई की पिच किस टीम के लिए ज्यादा मददगार होगी। आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में।

IND vs BAN pitch report
विज्ञापन

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच 2 टेस्ट मैच की सीरीज का आगाज 19 सितंबर से होगा। पहला मैच चेन्नई के एम चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। भारतीय खिलाड़ी जहां एक सप्ताह से चेन्नई में पसीने बहा रहे हैं तो वहीं बांग्लादेश की टीम भी चेन्नई की सरजमीं पर उतर चुकी है। हालांकि मुकाबला चेन्नई में होना है ऐसे में वहां की पिच किस टीम के लिए मददगार साबित होगी ? आइए जानते हैं इस रिपोर्ट में।

कैसा है पिच का मिजाज?

भारतीय टीम लगभग 45 दिनों बाद एक्शन में दिखने के लिए तैयार है। चेन्नई की पिच आमतौर पर फिरकी गेंदबाजों के लिए मुफीद होती है। चिन्नास्वामी के मैदान पर 9 पिच बनी हुई है, जिसमें 3 पिच मुंबई की लाल मिट्टी वाली पिच से तैयार हुई है। लाल मिट्टी से बनी पिच तेज गेंदबाजों के लिए मददगार साबित होती है। जबकि बची हुई 6 पिचों पर फिरकी गेंदबाजों को मदद मिलती है। ऐसे में मुकाबला कौन सी पिच पर खेला जाएगा मैच का नतीजा बहुत ज्यादा इस पर ही निर्भर करेगा। भारत और बांग्लादेशी टीम का गेंदबाजी विभाग मजबूत है।

विज्ञापन

मैदान के रिकॉर्ड पर एक नजर

चेन्नई का मैदान ऐतिहासिक रहा है। अब तक इस मैदान पर 34 टेस्ट मैच खेले गए हैं। भारत ने इस मैदान पर 25 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि विपक्षी टीम ने 7 मुकाबले में बाजी मारी है। 11 मैच ड्रॉ रहे हैं। भारत ने इस मैदान पर आखिरी मुकाबला साल 2021 में खेला था। इस मैच को भारत ने अपने नाम किया था।

बारिश डाल सकती है खलल

भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाला पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ सकता है। एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार मैच के पहले दो दिन बारिश होने की 40 फीसदी संभावना है। दिन का तापमान 36 डिग्री रहने वाला है। वहीं तीसरे दिन बारिश की संभावना 25 प्रतिशत रहने वाली है। जबकि आखिरी दो दिन बारिश होने की संभावना बेहद कम है। हालांकि पूरे दिन बादल छाए रहेंगे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ