टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ होने वाले मैच का बहिष्कार कर दिया है. टी-20 वर्ल्ड कप से पहले विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है. इसी बीच पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की टी-20 और 5 मैचों की होने वाली वनडे सीरीज के लिए पाकिस्तान शाहीन टीम का ऐलान कर दिया है. सभी मैच अबू धाबी में खेले जाएंगे.
20 फरवरी से होगी दौरे की शुरुआत
20 फरवरी से टी-20 सीरीज की शुरुआत होगी, जबकि वनडे सीरीज 27 फरवरी से 9 मार्च तक चलेगी. सभी आठ मैच अबू धाबी के स्टेडियम ओवल में खेले जाएंगे. पाकिस्तान शाहीन टीम का कप्तान बाएं हाथ के बल्लेबाज शमिल हुसैन को बनाया गया है. इसके अलावा अंडर-19 क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले समीर मिन्हास को भी मौका दिया गया है.
ये भी पढ़ें:- T20 World Cup में होगा IND vs PAK मैच! पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने बताई पर्दे के पीछे की कहानी
राइजिंग एशिया कप का खिताब जीत चुकी है पाकिस्तान
पाकिस्तान शाहीन ने राइजिंग एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम किया था. बांग्लादेश A को हराकर पाकिस्तान ने खिताब जीता था. मुकाबला सुपर ओवर तक गया था. बांग्लादेश ने सुपर ओवर में 6 रन बनाए थे, जिसके जवाब में पाकिस्तान ने 4 गेंदों में 7 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया था.
क्रिकेट मैचों का शेड्यूल
| मैच | तारीख | फॉर्मेट |
| पहला टी-20 | 20 फरवरी | टी-20 (T20) |
| दूसरा टी-20 | 22 फरवरी | टी-20 (T20) |
| तीसरा टी-20 | 24 फरवरी | टी-20 (T20) |
| पहला 50 ओवर (ODI) | 27 फरवरी | वनडे (ODI) |
| दूसरा 50 ओवर (ODI) | 1 मार्च | वनडे (ODI) |
| तीसरा 50 ओवर (ODI) | 4 मार्च | वनडे (ODI) |
| चौथा 50 ओवर (ODI) | 6 मार्च | वनडे (ODI) |
| पांचवां 50 ओवर (ODI) | 9 मार्च | वनडे (ODI) |
ये भी पढ़ें:- पाकिस्तान के उस्मान तारिक कर रहे ‘भट्टा’ गेंदबाजी? T20 वर्ल्ड कप से पहले भारतीय अंपायर के जवाब ने मचाई खलबली!
पाकिस्तान शाहीन टीम
शमील हुसैन, अब्दुल समद, अराफात मिन्हास, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद सलमान, रोहेल नजीर, साद बेग, साद खान, साद मसूद, समीर मिन्हास, शाहिद अजीज, सुफयान मोकिम.
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
2 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
3 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
11 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
12 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
12 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
13 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
14 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines