Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

PBKS vs SRH Highlights: पंजाब किंग्स ने हैदराबाद को 6 विकेट से हराया, श्रेयस अय्यर ने खेली शानदार अर्धशतकिय पारी

Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad Highlights: आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से मात दी. मुल्लांपुर में खेले गए इस मुकाबले में पंजाब की टीम ने 220 रनों का विशाल लक्ष्य 18.5 ओवर में ही हासिल कर सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की.

Author
Edited By : Sanjeet Updated: Apr 11, 2026 19:33
IPL 2026, PBKS vs SRH
IPL 2026, PBKS vs SRH

Punjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026 Highlights: आईपीएल 2026 का 17वां मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में पंजाब ने सनराइजर्स को 6 विकेट से हराकर सीजन में अपनी तीसरी जीत दर्ज की. पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद ने 220 रनों का बड़ा लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में पंजाब ने 18.5 ओवर में ही 4 विकेट पर 223 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया. पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर ने 33 गेंदों में नाबाद 69 रन की दमदार पारी खेलकर टीम को जीत तक पहुंचाया. उनके अलावा, प्रियांश आर्या ने 57 रन और प्रभसिमरन सिंह ने 51 रनों का अहम योगदान दिया. वहीं, हैदराबाद की ओर से शिवांग कुमार ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि हर्ष दुबे को 1 सफलता मिली.

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 219 रन बनाए. टीम की ओर से अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 28 गेंदों में 74 रन ठोके, जिसमें उन्होंने 5 चौके और 8 छक्के लगाए. उनके अलावा, ट्रैविस हेड ने 38 रन, हेनरिक क्लासेन ने 39 रन और कप्तान ईशान किशन ने 17 गेंदों में 27 रनों की पारी खेली. वहीं, पंजाब किंग्स के लिए अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह ने 2-2 विकेट लिए, जबकि जेवियर बार्टलेट को 1 सफलता मिली. यह पंजाब की 4 मैचों में तीसरी जीत है, जबकि हैदराबाद के लिए 4 मैचों में तीसरी हार है.

---विज्ञापन---

19:16 (IST) 11 Apr 2026
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: पंजाब ने 6 विकेट से जीता मुकाबला

पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हरा दिया. इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने 220 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था, जिसे पंजाब की टीम ने 18.5 ओवर में ही 4 विकेट खोकर हासिल कर लिया. कप्तान श्रेयस अय्यर ने 33 गेंदों नाबाद 69 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिला दी. उनके अलावा, प्रियांश आर्या ने 57 रन और प्रभसिमरन सिंह ने 51 रनों की पारी खेली. वहीं, हैदराबाद की ओर से शिवांग कुमार ने सर्वाधिक 3 विकेट चटकाए, जबकि हर्ष दुबे को एक विकेट मिला. यह पंजाब की इस सीजन 4 मैचों में तीसरी जीत है, जबकि एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था.

19:06 (IST) 11 Apr 2026
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: पंजाब को लगा चौथा झटका

17वें ओवर की पहली गेंद पर पंजाब को नेहल वढेरा के रूप में पहला झटका लगा. नेहल 14 गेंदों पर 14 रन बनाकर हर्ष दुबे की गेंद पर आउट हुए.

19:05 (IST) 11 Apr 2026
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: श्रेयस अय्यर ने जड़ा अर्धशतक

श्रेयस अय्यर ने SRH के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है. श्रेयस ने 24 गेंदों में 4 चौके और 4 छक्कों के साथ 53 रन बना दिए हैं पंजाब किंग्स ने 16 ओवर में 3 विकेट पर 197 रन बनाए और अब जीत के लिए 24 गेंद पर 23 रन चाहिए.

19:03 (IST) 11 Apr 2026

श्रेयस अय्यर ने अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 24 गेंद पर 53 रन बनाए। नेहल वढेरा 14 रन बनाए। पंजाब किंग्स ने 15.5 ओवर में 3 विकेट पर 191 रन बनाए। जीत के लिए 25 गेंद पर 29 रन चाहिए।

18:54 (IST) 11 Apr 2026
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: पंजाब को जीत के लिए चाहिए 30 गेंदों पर 41 रन

पंजाब किंग्स ने 15 ओवर में 3 विकेट पर 179 रन बना लिए हैं और अब टीम को जीत के लिए 30 गेंदों पर 41 रनों की जरूरत है. फिलहाल श्रेयस अय्यर 43 रन और नेहल वढेरा 13 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

18:48 (IST) 11 Apr 2026
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: पंजाब का स्कोर 150 के पार

पंजाब किंग्स ने 13 ओवर में 3 विकेट पर 154 रन बना लिए हैं और अब टीम को जीत के लिए 42 गेंद पर 66 रनों की जरूरत है. फिलहाल नेहल वढेरा 11 और श्रेयस अय्यर 20 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

18:35 (IST) 11 Apr 2026
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: पंजाब को लगा तीसरा झटका

11वें ओवर की दूसरी गेंद पर पंजाब किंग्स को कूपर कोनोली के रूप में तीसरा झटका लगा. कोनोली 12 गेंदों पर 11 रन बनाकर शिवांग कुमार की गेंद पर आउट हो गए. शिवांग का यह तीसरा विकेट रहा. 11 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 3 विकेट पर 136 रन है.

18:25 (IST) 11 Apr 2026
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: प्रभसिमरन सिंह फिफ्टी लगाकर लौटे पवेलियन

9वें ओवर की पांचवीं गेंद पर पंजाब किंग्स को प्रभसिमरन सिंह के रूप में दूसरा झटका लगा. प्रभसिमरन अर्धशतक पूरा करने के बाद अगली ही गेंद पर आउट हो गए. उन्होंने 25 गेंदों पर 51 रनों की पारी खेली. उन्हें शिवांग कुमार ने आउट किया.

18:21 (IST) 11 Apr 2026
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स का स्कोर 100 के पार

7वें ओवर में पंजाब किंग्स ने 100 का आंकड़ा पार कर लिया है. 7 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर एक विकेट पर 101 रन है.

18:14 (IST) 11 Apr 2026
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स को लगा पहला झटका

7वें ओवर की दूसरी गेंद पर पंजाब किंग्स को प्रियांश आर्या के रूप में पहला झटका लगा. प्रियांस 20 गेंदों पर 57 रन बनाकर शिवांग कुमार की गेंद पर आउट हुए. 6.2 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर एक विकेट पर 99 रन है. तीसरे नंबर पर कूपर कोनोली बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

18:12 (IST) 11 Apr 2026
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स ने पावरप्ले में बनाए 93 रन

पंजाब किंग्स ने पावरप्ले में बिना किसी नुकसान 93 रन बना लिए हैं. फिलहाल प्रियांश आर्या 51 रन और प्रभसिरन सिंह 41 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

18:09 (IST) 11 Apr 2026
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: प्रियांश आर्या ने ठोका तूफानी अर्धशतक

प्रियांश आर्या ने SRH के खिलाफ 16 गेंदों पर तूफानी अर्धशतक जड़ दिया है. प्रियांस ने 16 गेंदों में 5 चौके और 4 छक्कों के साथ अपना पचासा पूरा किया.

17:55 (IST) 11 Apr 2026
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: पंजाब का स्कोर 50 के पार

220 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह ने पंजाब किंग्स को दमदार शुरुआत दिलाई है. पंजाब ने शुरुआती 4 ओवर में बिना किसी नुकसान 55 रन बना लिए हैं. फिलहाल प्रियांश 36 रन और प्रभसिमरन 19 रन बनाकर खेल रहे हैं.

17:36 (IST) 11 Apr 2026
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स की टीम

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब किंग्स के लिए प्रियांश आर्या और प्रभसिमरन सिंह पारी का आगाज करने उतरे हैं. वहीं, SRH की ओर से तेज गेंदबाज हर्ष दुबे पहला ओवर फेंकने आए हैं.

17:21 (IST) 11 Apr 2026
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: हैदराबाद ने दिया 220 रनों का बड़ा टारगेट

आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के सामने 220 रनों का बड़ा टारगेट रखा है. पहले बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 219 रन बनाए. टीम के लिए अभिषेक शर्मा ने सबसे ज्यादा 28 गेंदों पर 74 रनों की बेहतरीन पारी खेली. अभिषेक के अलावा, ट्रेविस हेड ने 38 रन और हेनरिक क्लासेन ने 39 रन बनाए, जबकि कप्तान ईशान किशन ने 17 गेंदों पर 27 रनों की पारी खेली. वहीं, पंजाब किंग्स की ओर से अर्शदीप सिंह और शशांक सिंह ने 2-2 विकेट चटकाए, जबकि जेवियर बार्टलेट ने एक विकेट लिया.

17:18 (IST) 11 Apr 2026
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: हैदराबाद को लगा छठा झटका

पारी के आखिरी ओवर की चौथी गेंद पर हैदराबाद को हेनरिक क्लासेन के रूप में छठा झटका लगा. क्लासेन 33 गेंदों पर 39 रन बनाकर जेवियर बार्टलेट की गेंद पर आउट हुए.

17:12 (IST) 11 Apr 2026
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: हैदराबाद की आधी टीम लौटी पवेलियन

19वें ओवर की 5वीं गेंद पर हैदराबाद को सलिल अरोड़ा के रूप में 5वां झटका लगा. सलिल 8 गेंदों पर 9 रन बनाकर अर्शदीप सिंह की गेंद पर आउट हो गए. 19 ओवर के बाद SRH का स्कोर 5 विकेट पर 214 रन है.

17:02 (IST) 11 Apr 2026
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: हैदराबाद को लगा चौथा झटका

17वें ओवर की चौथी गेंद पर हैदराबाद को अनिकेत वर्मा के रूप में चौथा झटका लगा. अनिकेत वर्मा 9 गेंदों पर 18 रन बनाकर रन आउट हुए. 17 ओवर के बाद SRH का स्कोर 4 विकेट पर 197 रन है.

16:46 (IST) 11 Apr 2026
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: हैदराबाद को लगा तीसरा झटका

14वें ओवर की आखिरी गेंद पर हैदराबाद को ईशान किशन के रूप में तीसरा झटका लगा. ईशान 17 गेंदों पर 27 रन बनाकर अर्शदीप सिंह की गेंद पर आउट हो गए. 14 ओवर के बाद SRH का स्कोर 3 विकेट पर 169 रन है.

16:40 (IST) 11 Apr 2026
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: हैदराबाद का स्कोर 150 के पार

सनराइजर्स हैदराबाद ने 12 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 151 रन बना लिए हैं. फिलहाल हेनरिक क्लासेन 12 और ईशान किशन 15 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

16:31 (IST) 11 Apr 2026
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: हैदराबाद ने 10 ओवर में बनाए 132 रन

सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शुरुआती 10 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 132 रन बना लिए हैं. फिलहाल कप्तान ईशान किशन 3 रन और हेनरिक क्लासेन 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

16:22 (IST) 11 Apr 2026
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: शशांक ने अभिषेक शर्मा को भेजा पवेलियन

9वें ओवर की तीसरी गेंद पर शशांक सिंह ने हैदराबाद दूसरा झटका दिया है. ओवर की पहली गेंद पर ट्रेविस हेड को आउट करने के बाद शशांक ने अभिषेक शर्मा को भी पवेलियन भेज दिया है. अभिषेक 28 गेंदों पर 74 रन बनाकर आउट हुए. चौथे नंबर पर हेनरिक क्लासेन बल्लेबाजी करने आए हैं.

16:19 (IST) 11 Apr 2026
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: हैदराबाद को लगा पहला झटका

9वें ओवर की पहली गेंद पर सनराइजर्स हैदराबाद को ट्रेविस हेड के रूप में पहला झटका लगा. हेड 23 गेंदों पर 38 रन बनाकर शशांक सिंह की गेंद पर आउट हुए. टीम ने 120 के स्कोर पर पहला विकेट गंवाया है. तीसरे नंबर पर कप्तान ईशान किशन बल्लेबाजी करने उतरे हैं.

16:08 (IST) 11 Apr 2026
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: हैदराबाद ने पावरप्ले में बना डाले 105 रन

सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के खिलाफ पावरप्ले में बिना किसी नुकसान 105 रन बना दिए हैं. यह IPL के इतिहास में पावरप्ले में तीसरा सबसे बड़ा स्कोर है. अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड तूफानी बल्लेबाजी कर रहे हैं. फिलहाल अभिषेक 66 रन और हेड 31 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

15:58 (IST) 11 Apr 2026
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: अभिषेक शर्मा ने ठोका तूफानी अर्धशतक

अभिषेक शर्मा ने पंजाब किंग्स के खिलाफ तूफानी अर्धशतक जड़ दिया है. अभिषेक ने 18 गेंदों में 5 चौके और 5 छक्कों के साथ अपना पचासा पूरा किया. 5 ओवर के बाद SRH का स्कोर बिना किसी नुकसान 84 रन हो गया है. फिलहाल अभिषेक शर्मा 59 रन और ट्रेविस हेड 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

15:55 (IST) 11 Apr 2026
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: हैदराबाद ने 4 ओवर में कूटे 60 रन

SRH ने पंजाब किंग्स के खिलाफ शुरुआती 4 ओवर में बिना किसी नुकसान 60 रन बना दिए हैं. फिलहाल अभिषेक शर्मा 35 रन और ट्रेविस हेड 18 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं. अभिषेक ने अर्शदीप सिंह के ओवर में दो चौके और छक्के जड़े. उन्होंने ओवर में चार वाइड किए.

15:45 (IST) 11 Apr 2026
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: हैदराबाद की अच्छी शुरुआत

PBKS के खिलाफ सनराइजर्स हैदराबाद ने अच्छी शुरुआत की है और शुरुआती दो ओवर में बिना किसी नुकसान 20 रन बना लिए हैं. फिलहाल अभिषेक शर्मा 14 रन और ट्रेविस हेड 3 रन बनाकर खेल रहे हैं.

15:31 (IST) 11 Apr 2026
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू

सनराइजर्स हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू हो गई है. SRH के लिए अभिषेक शर्मा और ट्रेविस हेड पारी का आगाज करने मैदान पर उतरे हैं. वहीं, पंजाब किंग्स की ओर से तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह पहला ओवर फेंकने आए हैं.

15:17 (IST) 11 Apr 2026
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन

सनराइजर्स हैदराबाद: जयदेव उनादकट, लियाम लिविंगस्टोन, शिवम मावी, प्रफुल्ल हिंगे, कामिंडु मेंडिस.

पंजाब किंग्स: नेहल वढेरा, विष्णु विनोद, सूर्यांश शेडगे, यश ठाकुर, हरप्रीत बराड़.

15:09 (IST) 11 Apr 2026
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

15:08 (IST) 11 Apr 2026
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग 11

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर/कप्तान), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, ईशान मलिंगा.

15:07 (IST) 11 Apr 2026
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद ने प्लेइंग 11 में बदलाव

इस मुकाबले के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने अपनी प्लेइंग 11 में दो बदलाव किया है. लियाम लिविंगस्टोन की जगह सलिल अरोड़ा को शामिल किया गया है. वहीं, प्रफुल हिंगे को डेब्यू का मौका मिला. उन्हें जयदेव उनादकट की जगह प्लेइंग 11 में जगह मिली है. जबकि पंजाब किंग्स ने कोई बदलाव नहीं किया है.

15:02 (IST) 11 Apr 2026
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स ने जीता टॉस

पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी.

15:00 (IST) 11 Apr 2026
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस

PBKS vs SRH मैच के लिए अब से कुछ ही देर में यानी 3 बजे टॉस होगा. मैच टॉस के आधे घंटे बाद 3.30 बजे शुरू होगा.

14:58 (IST) 11 Apr 2026
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: कूपर कोनोली पर रहेगी सबकी नजरें

इस मुकाबले में सबकी नजरें पंजाब किंग्स के युवा ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कूपर कोनोली पर रहेंगी. कोनोली ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपने डेब्यू मैच में नाबाद अर्धशतक जड़ा था, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ दूसरे मैच में 22 गेंदों में 36 रन बनाए थे. अब वह SRH के लिए भी बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं.

14:51 (IST) 11 Apr 2026
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: मौसम का हाल

मुल्लांपुर में फिलहाल मौसम बिल्कुल साफ है. मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है. यानी फैंस को बिना किसी रुकावट पूरे मैच का रोमांच देखने को मिलेगा.

14:48 (IST) 11 Apr 2026
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: मुल्लांपुर की पिच रिपोर्ट

मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच आमतौर पर गेंदबाजों के लिए मददगार मानी जाती है. खासकर तेज गेंदबाज यहां काफी खतरनाक साबित हो सकते हैं, जबकि मिडिल ओवर्स में स्पिनर्स भी अपना असर दिखाते हैं. बल्लेबाजों के लिए यहां रन बनाना आसान नहीं होता और उन्हें धैर्य के साथ खेलना पड़ता है और क्रीज पर समय बिताना जरूरी होता है.

14:44 (IST) 11 Apr 2026
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: किसका पलड़ा भारी?

पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो इस भिड़ंत में SRH का पलड़ा भारी नजर आता है. आईपीएल इतिहास में दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 24 मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से हैदराबाद ने 17 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि पंजाब को सिर्फ 7 में ही जीत नसीब हुई है.

14:34 (IST) 11 Apr 2026
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान और विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट. इम्पैक्ट प्लेयर – ईशान मलिंगा.

14:26 (IST) 11 Apr 2026
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल. इम्पैक्ट प्लेयर – विजय कुमार वैशाख.

14:19 (IST) 11 Apr 2026
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद छठे नंबर पर

ईशान किशन की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद ने 3 मैचों में से 2 में जीत दर्ज की है और 1 में हार का सामना किया है, जिसके चलते वह पॉइंट्स टेबल में छठे स्थान पर बनी हुई है.

14:17 (IST) 11 Apr 2026
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स 3 में से 2 मुकाबले जीतकर पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर काबिज है. कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ एक मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था, जिससे टीम के कुल 5 अंक हो गए हैं.

14:08 (IST) 11 Apr 2026
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: सनराइजर्स हैदराबाद की पूरी टीम

ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (कप्तान/विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, लियाम लिविंगस्टोन, अनिकेत वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, हर्ष दुबे, शिवांग कुमार, हर्षल पटेल, जयदेव उनादकट, इशान मलिंगा, सलिल अरोड़ा, डेविड पायने, शिवम मावी, जीशान अंसारी, कामिंडू मेंडिस, ब्रायडन कार्से, स्मरण रविचंद्रन, साकिब हुसैन, प्रफुल्ल हिंगे, क्रेन्स फुलेत्रा, ओंकार तरमाले, अमित कुमार.

14:07 (IST) 11 Apr 2026
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: पंजाब किंग्स की पूरी टीम

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहाल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, प्रियांश आर्य, सूर्यांश शेडगे, विष्णु विनोद, प्रवीण दुबे, हरप्रीत बरार, बेन ड्वारशुईस, लॉकी फर्ग्युसन, यश ठाकुर, अजमतुल्लाह उमरजई, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद.

14:04 (IST) 11 Apr 2026
PBKS vs SRH IPL 2026 Live Score: आज पंजाब और हैदराबाद के बीच मुकाबला

आईपीएल 2026 के 17वें मुकाबले में पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की टीमें एक-दूसरे से भिड़ेंगी. यह मैच न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3.30 बजे से खेला जाएगा. दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होने की उम्मीद है. एक तरफ पंजाब की टीम विजय रथ पर सवार है, तो दूसरी तरफ हैदराबाद को 3 में से 2 मैचों में हार झेलनी पड़ी है.

First published on: Apr 11, 2026 02:00 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.