---विज्ञापन---

खेल

PBKS vs RR Live Score: पंजाब को लगा तीसरा झटका, प्रभसिमरन सिंह लौटे पवेलियन

Punjab Kings vs Rajasthan Royals Live Score: आईपीएल 2026 का 40वां मुकाबला आज (28 अप्रैल) पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है. राजस्थान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…

Author
Edited By : Sanjeet Updated: Apr 28, 2026 20:46 IST
PBKS vs RR IPL 2026 Live Score
PBKS vs RR IPL 2026 Live Score

IPL 2026, Punjab Kings vs Rajasthan Royals Live Cricket Score and Updates: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में आज यानी मंगलवार, 28 अप्रैल को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स की टीमें न्यू चंडीगढ़ स्थित मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने हैं. राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. पंजाब की टीम ने अब तक 7 मैच खेले हैं, जिनमें से 6 में जीत दर्ज की है, जबकि एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया. टीम के कुल 13 अंक हैं और वह पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर काबिज है.

वहीं, राजस्थान ने 8 मैचों में 5 जीत और 3 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर बनी हुई है. टीम को अपने पिछले मैच में SRH के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. रियान पराग की अगुवाई वाली राजस्थान की टीम की नजरें जीत की पटरी पर लौटने पर होगी, जबकि पंजाब की टीम अपनी शानदार लय को बरकरार रखना चाहेगी.

---विज्ञापन---

Punjab Kings vs Rajasthan Royals IPL 2026: कब और कहां देखें लाइव?

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स आईपीएल 2026 का 40वां मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे शुरू होगा. क्रिकेट फैंस इस मुकाबले को टीवी पर स्टार स्पोर्टस के चैलन पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा, आप जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.

PBKS vs Rajasthan Royals IPL 2026: मौसम और पिच का मिजाज

मुल्लांपुर में होने वाले इस मुकाबले में रनों की बौछार देखने को मिल सकती है. इस सीजन में इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 212 रन रहा है, जो साफ दिखाता है कि यहां बल्लेबाजों को काफी मदद मिल रही है. ऐसे में दोनों टीमों की मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप को देखते हुए इस स्कोर के भी पार जाने की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता. वहीं, गेंदबाजों के लिए चुनौती बढ़ जाती है क्योंकि यहां गेंद अच्छी तरह बल्ले पर आती है. इसी वजह से बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट खेलते हैं और लंबे-लंबे छक्के देखने को मिलते हैं.

---विज्ञापन---

वहीं, मौसम की बात करें तो चंडीगढ़ में आज हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है. बारिश का अनुमान करीब 20 से 30 प्रतिशत के बीच है, ऐसे में मैच के दौरान थोड़ी बहुत रुकावट आ सकती है, लेकिन इसके पूरा होने की संभावना काफी ज्यादा है. चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं, शहर के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.

Punjab Kings vs RR IPL 2026: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा.

PBKS vs Rajasthan Royals IPL 2026: हेड टू हेड रिकॉर्ड

पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो RR का पलड़ा थोड़ा भारी नजर आता है. आईपीएल में दोनों टीमों के बीच अब तक 30 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें राजस्थान ने 17 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि पंजाब 13 मुकाबले अपने नाम कर पाई है.

मैच के पल-पल अपडेट्स के लिए जुड़े रहे हमारे साथ…

20:46 (IST) 28 Apr 2026
PBKS vs RR Live Score: 16 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 160/3

पंजाब किंग्स ने 16 ओवर में तीन विकेट पर 160 रन बना लिए हैं. फिलहाल श्रेयस अय्यर 23 रन और मार्कस स्टोइनिस 10 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

20:44 (IST) 28 Apr 2026
PBKS vs RR Live Score: पंजाब को लगा तीसरा झटका

14वें ओवर की 5वीं गेंद पर पंजाब को प्रभसिमरन सिंह के रूप में तीसरा झटका लगा. प्रभसिमरन 44 गेंदों पर 59 रन बनाकर यश राज पुंजा का शिकार हुए. 14 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 3 विकेट पर 144 रन है.

20:34 (IST) 28 Apr 2026
PBKS vs RR Live Score: प्रभसिमरन सिंह ने जड़ा अर्धशतक

RR के खिलाफ प्रभसिमरन सिंह ने 35 गेंदों पर अपना अर्धशतक जड़ दिया है. यह इस सीजन उनका चौथा अर्धशतक है. 12 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर दो विकेट पर 127 रन है.

20:26 (IST) 28 Apr 2026
PBKS vs RR Live Score: पंजाब का स्कोर 100 के पार

पंजाब किंग्स ने शुरुआती 10 ओवर में दो विकेट पर 107 रन बना लिए हैं. फिलहाल प्रभसिमरन सिंह 38 रन और श्रेयस अय्यर 5 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

20:15 (IST) 28 Apr 2026
PBKS vs RR Live Score: पंजाब को लगा दूसरा झटका

9वें ओवर की दूसरी गेंद पर पंजाब को कूपर कोनोली के रूप में दूसरा झटका लगा. कोनोली 14 गेंदों पर 30 रन बनाकर यश राज पुंजा की गेंद पर आउट हो गए. 8.2 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर एक विकेट पर 96 रन है.

20:02 (IST) 28 Apr 2026
PBKS vs RR Live Score: पंजाब ने पावरप्ले में बनाए 65 रन

पंजाब ने पावरप्ले के 6 ओवर में एक विकेट पर 65 रन बना लिए हैं. फिलहाल प्रभसिमरन सिंह 25 रन और कूपर कोनोली 6 रन बनाकर खेल रहे हैं.

19:47 (IST) 28 Apr 2026
PBKS vs RR Live Score: पंजाब को लगा पहला झटका

तीसरे ओवर की 5वीं गेंद पर पंजाब को प्रियांश आर्या के रूप में पहला झटका लगा. प्रियांश 11 गेंदों पर 29 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर की गेंद पर आउट हो गए. 3 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर एक विकेट पर 37 रन है.

19:46 (IST) 28 Apr 2026
PBKS vs RR Live Score: 2 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर 29/0

प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या ने पंजाब किंग्स को दमदार शुरुआत दिलाई है. 2 ओवर के बाद पंजाब का स्कोर बिना किसी नुकसान 29 रन है. प्रियांश ने नांद्रे बर्गर के ओवर की 6 गेंद पर 21 रन ठोक दिए.

19:32 (IST) 28 Apr 2026
PBKS vs RR Live Score: पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी शुरू

पंजाब किंग्स के लिए प्रभसिमरन सिंह और प्रियांश आर्या पारी का आगाज करने मैदान पर उतरे हैं. वहीं, राजस्थान रॉयल्स की ओर से तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर पहला ओवर फेंकने आए हैं.

19:15 (IST) 28 Apr 2026
PBKS vs RR Live Score: दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर ऑप्शन

राजस्थान रॉयल्स: रवि बिश्नोई, रवि सिंह, तुषार देशपांडे, शुभम दुबे, शिम्रोन हेटमायर.

पंजाब किंग्स: विष्णु विनोद, विजयकुमार विशक, जेवियर बार्टलेट, हरप्रीत बराड़, मुशीर खान.

19:08 (IST) 28 Apr 2026
PBKS vs RR Live Score: पंजाब किंग्स की प्लेइंग 11

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, सूर्यांश शेडगे, नेहल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जानसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल.

19:08 (IST) 28 Apr 2026
PBKS vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा, यश राज पुंजा.

19:06 (IST) 28 Apr 2026
PBKS vs RR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11 में हुआ बदलाव

इस मुकाबले के लिए राजस्थान और पंजाब दोनों ने 2-2 बदलाव किए हैं. राजस्थान ने शिमरोन हेटमायर और रवि बिश्नोई की जगह दासुन शनाका और यशराज पुंजा की टीम में शामिल किया है. वहीं, पंजाब ने शशांक सिंह की जगह सूर्यांश शेडगे को मौका दिया है, जबकि लॉकी फर्ग्युसन की एंट्री हुई है.

19:03 (IST) 28 Apr 2026
PBKS vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस

राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. अब पंजाब किंग्स की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करना चाहेगी.

18:51 (IST) 28 Apr 2026
PBKS vs RR Live Score: कुछ ही देर में होगा टॉस

PBKS vs RR मैच के लिए अब से कुछ ही देर में यानी शाम 7 बजे टॉस होगा. इसके आधे घंटे बाद 7.30 मैच शुरू होगा. मुल्लांपुर में मौसम फिलहाल साफ है और टॉस में कोई रुकावट की संभावना नहीं है.

18:34 (IST) 28 Apr 2026
PBKS vs RR Live Score: चौथे नंबर पर है राजस्थान रॉयल्स की टीम

राजस्थान रॉयल्स ने इस सीजन अब तक 8 मैच खेले हैं और 5 में जीत हासिल की है, जबकि तीन मुकाबले हारे हैं. टीम को अपने पिछले मैच में SRH के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था. राजस्थान के 10 अंक हैं और फिलहला पॉइंट्स टेबल में चौथे नंबर पर है.

18:23 (IST) 28 Apr 2026
PBKS vs RR Live Score: अब तक अजेय है पंजाब किंग्स

पंजाब किंग्स ने इस सीजन अभी तक अजेय है. श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब की टीम ने अब तक 7 मैच खेले हैं और 6 में जीत हासिल की है, जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया था. पंजाब के पास 13 अंक हैं और फिलहाल पॉइंट्स टेबल में टॉप पर काबिज है.

18:15 (IST) 28 Apr 2026
PBKS vs RR Live Score: पिच रिपोर्ट

मुल्लांपुर में होने वाले इस मुकाबले में रनों की बौछार देखने को मिल सकती है. इस सीजन में इस मैदान पर पहली पारी का औसत स्कोर करीब 212 रन रहा है, जो साफ दिखाता है कि यहां बल्लेबाजों को काफी मदद मिल रही है. दोनों टीमों के पास मजबूत बल्लेबाजी लाइन-अप है और ऐसे में यह एक हाई स्कोरिंग मुकाबला होने की पूरी उम्मीद है.

18:06 (IST) 28 Apr 2026
PBKS vs RR Live Score: कैसा है मौसम का हाल?

PBKS vs RR मैच पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है. मौसम विभाग के अनुसार, चंडीगढ़ में आज हल्कि बारिश की संभावना बनी हुई है. मैच के दौरान बारिश का अनुमान करीब 20 से 30 प्रतिशत के बीच है, ऐसे में खेल में थोड़ी बहुत रुकावट आ सकती है. चंडीगढ़ का न्यूनतम तापमान लगभग 23 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 39 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है. वहीं, शहर के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है.

17:47 (IST) 28 Apr 2026
PBKS vs RR Live Score: पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग 11

प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर, नेहल वढ़ेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, ज़ेवियर बार्टलेट, मार्को यानसेन, विजयकुमार वैशाख, युजवेंद्र चहल.इम्पैक्ट प्लेयर – प्रियांश आर्या.

17:46 (IST) 28 Apr 2026
PBKS vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स की संभावित प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल, रियान पराग, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, बृजेश शर्मा.इम्पैक्ट प्लेयर – शिमरोन हेटमायर.

17:37 (IST) 28 Apr 2026
PBKS vs RR Live Score: किसका पलड़ा है भारी?

पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड पर नजर डालें तो राजस्थान का पलड़ा भारी दिखाई देता है. आईपीएल में अब तक दोनों टीमों के बीच कुल 30 मुकाबले खेले गए हैं, जिनमें राजस्थान ने 17 मैच जीते हैं, जबकि पंजाब किंग्स ने 13 मुकाबलों में जीत दर्ज की है.

17:26 (IST) 28 Apr 2026
PBKS vs RR Live Score: पंजाब किंग्स की टीम

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्या, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, ज़ेवियर बार्टलेट, विजयकुमार वैशाक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, नेहल वढ़ेरा, सूर्यांश शेडगे, हरप्रीत बराड़, विष्णु विनोद, यश ठाकुर, बेन ड्वार्शियस, प्रवीण दुबे, लॉकी फर्ग्यूसन, अजमतुल्लाह उमरजई, मिचेल ओवेन, हरनूर सिंह, मुशीर खान, पायला अविनाश, विशाल निषाद.

17:25 (IST) 28 Apr 2026
PBKS vs RR Live Score: राजस्थान रॉयल्स की टीम

यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा, रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, संदीप शर्मा, शुभम दुबे, एडम मिल्ने, दासुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, युद्धवीर सिंह चरक, क्वेना मफाका, विग्नेश पुथुर, यश राज पुंजा, अमन राव पेराला.

17:24 (IST) 28 Apr 2026
PBKS vs RR Live Score: आज पंजाब के सामने राजस्थान की चुनौती

आईपीएल 2026 के 40वां मुकाबले में आज (28 अप्रैल) पंजाब किंग्स के सामने राजस्थान रॉयल्स की चुनौती होगी. यह मैच न्यू चंडीगढ़ स्थित मुल्लांपुर क्रिकेट स्टेडियम शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा. दोनों ही टीमें शानदार फॉर्म में हैं और ऐसे में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर होने की उम्मीद है.

First published on: Apr 28, 2026 05:18 PM

End of Article
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.